यूपी में इस शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक रहेगा लॉकडाउन, योगी सरकार का ताजा निर्देश

By विनीत कुमार | Updated: April 29, 2021 15:19 IST2021-04-29T15:03:13+5:302021-04-29T15:19:00+5:30

पूरे देश समेत उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या पर रोकथाम के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने साप्ताहंत पर तालाबंदी (लॉकडाउन) पर अमल कर रही थी। इस हफ्ते से योगी सरकार ने इस तालाबंदी को एक दिन और दिन के लिए बढ़ाने का निर्देश दिया है।

coronavirus up lockdown weekend extended by yogi adityanath government | यूपी में इस शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक रहेगा लॉकडाउन, योगी सरकार का ताजा निर्देश

तस्वीर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (file photo)

Highlightsउत्तर प्रदेश में इस हफ्ते तीन दिन का लॉकडाउन रहेगा।यूपी में इस हफ्ते का लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक चलेगा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सप्ताहांत में लगने वाले लॉकडाउन की अवधि एक दिन और बढ़ा दी है। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि प्रदेश में अब शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा। पहले यह सोमवार सुबह सात बजे तक लागू रहता था।

सहगल ने बताया कि इस दौरान केवल आवश्यक और अनिवार्य सेवाएं ही यथावत जारी रहेंगी। औद्योगिक गतिविधियां और वैक्सीनेशन कार्य साप्ताहिक बंदी में भी जारी रहेगा। इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया।

सहगल के मुताबिक, ‘‘मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि कोविड संक्रमण की तेज दर में मरीजों की तादाद बढ़ी है। इस बार की लहर में ऑक्सीजन की मांग सामान्य से कई गुना अधिक बढ़ी है। इस संबंध में व्यवस्था कराई जा रही है। मगर कुछ लोग अनावश्यक भय के कारण ऑक्सीजन सिलिंडर की जमाखोरी करने में लग गए हैं। रेमेडेसिविर जैसी जीवनरक्षक मानी जा रही दवा की कालाबाजारी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।’’

योगी ने निर्देश दिए ‘‘ विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल गठित कर लोगों को सही जानकारी दी जाए। किसे अस्पताल में भर्ती होना जरूरी है, किसे रेमेडेसिविर की जरूरत है और किन मरीज को ऑक्सीजन की अनिवार्यता है। अनावश्यक भय और अज्ञानता के कारण लोग इन आवश्यक चीजों का संग्रहण कर रहे हैं। इससे व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कुछ अस्पतालों द्वारा मरीजों से अवैध वसूली की शिकायत मिली है।

Web Title: coronavirus up lockdown weekend extended by yogi adityanath government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे