लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: दो साल के बेटे की जिद, बाहर मत जाओ पापा, फिर भी ड्यूटी पर गया पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2020 20:32 IST

राज्य पुलिस इस वायरस से बचने के लिए एहतियाती उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने की खातिर अपने ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल कर रही है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 125 मामले सामने आये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी काम पर जा रहा है और उसका दो साल का बेटा रो रहा है।पुलिसकर्मी बच्चे को यह कह रहा है कि उसे जाना होगा क्योंकि उसके ‘बॉस’ ने उसे ड्यूटी के लिये बुलाया है।

मुंबईःकोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बीच महाराष्ट्र पुलिस ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला है, जिसमें यह दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी बाहर नहीं जाने के अपने दो साल के बेटे की जिद को दरकिनार कर ड्यूटी पर जा रहा है।

राज्य पुलिस इस वायरस से बचने के लिए एहतियाती उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने की खातिर अपने ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल कर रही है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 125 मामले सामने आये हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी काम पर जा रहा है और उसका दो साल का बेटा रो रहा है तथा उसे इस महामारी के चलते घर से बाहर नहीं जाने को कह रहा है। इसपर, पुलिसकर्मी बच्चे को यह कह रहा है कि उसे जाना होगा क्योंकि उसके ‘बॉस’ ने उसे ड्यूटी के लिये बुलाया है।

देश के कुछ हिस्सों में सड़कों पर पुलिस की सख्ती की खबरें आने के बीच यह वीडियो फौरन ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को 13,000 से अधिक लोगों ने देखा और 2,600 लाइक मिले हैं।

महाराष्ट्र पुलिस ने यह वीडियो इस संदेश के साथ डाला है कि कोरोना वायरस महामारी की चुनौती के समय में हमारे अधिकारी अपने परिवार की तुलना में अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता दे रहे हैं। कर्तव्य निभाने की यह भावना न सिर्फ आपात सेवाओं में काम कर रहे लोगों को प्रेरित करती हैं बल्कि व्यापक पैमाने पर समाज को भी प्रेरित करती हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरे सरकारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां