लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: ओडिशा में दो महिला पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी के लिए अपनी शादी की स्थगित, 25 अप्रैल को होना था विवाह

By भाषा | Updated: April 21, 2020 19:48 IST

हाल ही में सुंदरगढ़ जिले का दौरा कर लौटे डीजीपी अभय ने बताया कि होमगार्ड तिलोत्तमा मेहर की शादी 12 अप्रैल को होनी तय हुई वहीं कांस्टेबल सुनीता अधा की शादी 25 अप्रैल को होने वाली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे डीजीपी ने तिलोत्तमा और सुनीता की, कर्तव्य प्राथमिकता के लिए सराहना करते हुए दोनों को शुभकामनाएं दीं।होमगार्ड तिलोत्तमा मेहर की शादी 12 अप्रैल को होनी तय हुई वहीं कांस्टेबल सुनीता अधा की शादी 25 अप्रैल को होने वाली थी।

भुवनेश्वर: पूरे देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन है और इस समय पुलिस कर्मी अपने निजी जीवन की परवाह किए बिना दिन रात देश की सेवा में लगे हुए हैं। इसका एक उदाहरण ओडिशा में देखने को मिला। राज्य के सुंदरगढ़ जिले में सेवारत दो महिला पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य और शादी के बीच चयन के लिए, इस संकट के समय में कर्तव्य को प्राथमिकता दी और शादी स्थगित कर दी।

इन दोनों ने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान होने की मिसाल कायम की। हाल ही में सुंदरगढ़ जिले का दौरा कर लौटे डीजीपी अभय ने बताया कि होमगार्ड तिलोत्तमा मेहर की शादी 12 अप्रैल को होनी तय हुई वहीं कांस्टेबल सुनीता अधा की शादी 25 अप्रैल को होने वाली थी।

उन्होंने कहा, “तिलोत्तमा ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ड्यूटी कर देश की दूसरी दुल्हनों की दुनिया सुरक्षित करने के लिए अपनी शादी टाल दी।” वहीं बीरमित्रापुर में तैनात सुनीता के बारे में डीजीपी ने कहा कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए उसने अपनी शादी टाल दी है। डीजीपी ने तिलोत्तमा और सुनीता की, कर्तव्य प्राथमिकता के लिए सराहना करते हुए दोनों को शुभकामनाएं दीं।

टॅग्स :कोरोना वायरसओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos