लाइव न्यूज़ :

कोरोना वैक्सीनः फरवरी तक आ सकते हैं टीके, आधी कीमत पर खरीदेगी मोदी सरकार, 50 प्रतिशत कम पर मिलेंगे

By एसके गुप्ता | Updated: November 23, 2020 20:43 IST

वैक्सीन बनाने की रेस में तीन कंपनियों की ओर से एक-एक कर अपनी वैक्सीन की सफलता के डेटा जारी किए गए हैं। इनमें भारतीय विशेषज्ञों की ओर से केंद्र को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड-19 की खरीद को लेकर सुझाव दिए गए हैं। ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड का सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से टीकाकरण और उसकी मॉनिटरिंग के लिए कोविन एप भी तैयार कर लिया गया है।वैक्सीन खरीद के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ने साफ किया है कि वह सरकार को आधे दामों में वैक्सीन आपूर्ति करेगा। फरवरी में  कोविशील्ड वैक्सीन के बाद अप्रैल तक कोवाक्सीन का टीका आने की भी संभावना जताई जा रही है।

नई दिल्लीः भारत में कोरोना वैक्सीन का टीका फरवरी माह में लगना शुरू हो जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से टीकाकरण और उसकी मॉनिटरिंग के लिए कोविन एप भी तैयार कर लिया गया है।

वैक्सीन बनाने की रेस में तीन कंपनियों की ओर से एक-एक कर अपनी वैक्सीन की सफलता के डेटा जारी किए गए हैं। इनमें भारतीय विशेषज्ञों की ओर से केंद्र को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड-19 की खरीद को लेकर सुझाव दिए गए हैं। ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड का सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने साफ कहा है कि वैक्सीन खरीद के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ने साफ किया है कि वह सरकार को आधे दामों में वैक्सीन आपूर्ति करेगा। फरवरी में  कोविशील्ड वैक्सीन के बाद अप्रैल तक कोवाक्सीन का टीका आने की भी संभावना जताई जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लोकमत से खास बातचीत में कहा कि फाइजर और मॉर्डना की वैक्सीन को शून्य से कम तापमान में स्टोर करना पड़ेगा। ऐसे में इसके वितरण में समस्या आएगी। जबकि कोविशील्ड वैक्सीन का स्टोरेज 2 से 8 डिग्री तापमान पर किया जा सकता है। अधिकतर वैक्‍सीन इसी टेम्‍प्रचेर लिमिट में स्‍टोर की जाती हैं। भारत के पास मौजूद कोल्‍ड चेन नेटवर्क के लिहाज से यह वैक्‍सीन एकदम परफेक्‍ट है। देश में 28 हजार से ज्‍यादा कोल्‍ड चेन पॉइंट्स हैं। 

कोरोना टीकाकरण के लिए कोविन नाम का ऐप भी बनाया गया है। जिसमें वैक्‍सीन का पूरा डेटाबेस होगा। सरकार को वैक्‍सीन के स्‍टॉक, डिस्‍ट्रीब्‍यूशन, स्‍टोरेज जैसी अहम जानकारियां मिलेंगी।  लोगों को वैक्‍सीन का टीका कब लगेगा, इसका शेड्यूल भी ऐप से मिलेगा। 

ऐप के जरिए टेम्‍प्रेचर लॉगर्स, वैक्‍सीन डिप्‍लॉयमेंट और कोल्‍ड चेन मैनेजर्स पर भी रहेगी। कोविन ऐप के जरिए लोग अपने टीकाकरण का शेड्यूल, लोकेशन और यहां तक कि टीका कौन लगाएगा, इसकी डीटेल्‍स भी चेक कर पाएंगे। एक बार वैक्‍सीन की दोनों डोज लग गईं तो ऐप में एक टीकाकरण सर्टिफिकेट भी जेनरेट होगा। इसे डिजिलॉकर में भी सेव किया जा सकेगा।

ऑक्‍सफर्ड-एस्‍ट्राजेनेका की वैक्‍सीन कोविड-19 को रोकने में कारगर रही है। वैक्‍सीन की पहली डोज आधी और दूसरी डोज पूरी रखी गई तब वैक्‍सीन 90 फीसदी तक असरदार साबित हुई है। सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्‍ड की 100 करोड़ डोज तैयार करेगा। भारत सरकार सीरम इंस्टिट्यूट के संपर्क में है और वैक्‍सीन खरीदने को लेकर बातचीत जारी है। यह वैक्‍सीन करीब 500-600 रुपये में मिलेगी। लेकिन सरकार के लिए इसकी कीमत आधी हो जाएगी।    

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारनरेंद्र मोदीहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया