लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के दो नए पॉजिटिव, डर का माहौल, इंडियन आर्मी ने बचाव शुरू किया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 24, 2020 17:03 IST

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सेना ने मुहिम छेड़ रखी है। प्रदेश के कई हिस्सों में सेना ने मोर्टा संभाल रखा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने का काम सेना की ओर से किया जा रहा है। इतना ही नहीं लोगों को जरूरत की वस्तुएं भी सेना की ओर से मुहैया कराई जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में अब कोरोना वायरस के छह पॉजिटिव मामले हो गए हैं लद्दाख में अब तक 13 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

जम्मू: करीब 14 दिनों के बाद कश्मीर में दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जहां जम्मू कश्मीर में अब कोरोना वायरस के छह पॉजिटिव मामले हो गए हैं वहीं इसने डर का माहौल भी पैदा कर दिया है। 6 मामलों में से तीन जम्मू में और तीन कश्मीर संभाग के हैं। वहीं लद्दाख में अब तक 13 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

नतीजतन जम्मू कश्मीर में लाकडाउन के पांचवें दिन दुकानें और बाजार बंद हैं, कई चौराहों पर तारबंदी भी की गई है। कुछ मार्गों पर बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। साथ ही पूछताछ व चेकिंग के बाद ही छोटे वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। इनमें बिक्रम चौक, जीवल चौक, आईआईएम चौराहे के पास तारबंदी की गई है। वहीं कल से नवरात्र शुरू हो रहे है, लेकिन मंदिर बंद हैं, लोग घरों में कलश स्थापना और पूजा-पाठ की तैयारी करने में जुट गए हैं।

कोरोना की रोकथाम के लिए किए गए लाकडाउन के चौथे दिन पहले के मुकाबले अधिक कामयाब दिख रहा है। सोमवार को सरकारी लॉकडाउन के पहले दिन पुलिस को लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी लेकिन मंगलवार को बारिश ने पुलिस की मुश्किल को हल कर दिया। बारिश के चलते बिना वजह घरों से निकलने वाले लोग अब घरों में ही बंद है जिस कारण पूरे शहर में सड़कें सूनी दिख रही हैं।

इस बीच भारतीय सेना के सबसे बड़े कैंप और सेना की 15 कोर के मुख्यालय बादामी बाग कैन्टोन्मेंट में सैनिटाइजेशन के लिए भारतीय सेना के चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की मदद ली जा रही है। इस कैंप में जवानों को कोरोना से बचाने के लिए सेना की ओर से हर संभव इंतजाम होने का दावा किया गया है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए सेना ने मुहिम छेड़ रखी है। प्रदेश के कई हिस्सों में सेना ने मोर्टा संभाल रखा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने का काम सेना की ओर से किया जा रहा है। इतना ही नहीं लोगों को जरूरत की वस्तुएं भी सेना की ओर से मुहैया कराई जा रही हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाजम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया