लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: नोएडा में दो, ग्रेटर नोएडा में एक व्यक्ति पॉजिटिव, पारस टेयरा सोसाइटी सील

By भाषा | Updated: March 27, 2020 18:25 IST

ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रान सेक्टर में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। उक्त सेक्टर को भी तीन दिनों के लिए जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने बताया कि सेक्टर 137 स्थित पारस टेयरा सोसाइटी में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उक्त सोसाइटी को तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है। सोसायटी में रहने वाले लोगों की पूरी सूची तैयार की गई है तथा यह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

नोएडाः नोएडा के सेक्टर 137 स्थित पारस टेयरा सोसाइटी में कोरोना वायरस से संक्रमित दो लोग मिले हैं जिसकी वजह से सोसाइटी को तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है।

वहीं ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रान सेक्टर में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। उक्त सेक्टर को भी तीन दिनों के लिए जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने बताया कि सेक्टर 137 स्थित पारस टेयरा सोसाइटी में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों को ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उक्त सोसाइटी को तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोसायटी में रहने वाले लोगों की पूरी सूची तैयार की गई है तथा यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि संक्रमित परिवार से कितने लोग मिले तथा संक्रमित परिवार के लोग किन-किन लोगों के संपर्क में आये।

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उक्त सोसाइटी को सैनिटाइज कर रहे हैं। सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रान सेक्टर में रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त सेक्टर को भी तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है।

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उक्त सेक्टर को सेनीटाइज कर रहे हैं। नोएडा में कोरोना वायरस के आज तीन नए मामले प्रकाश में आए हैं जिसकी वजह से नोएडा में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 हो गई है। वहीं कोरोना वायरस संक्रमित 17 में से 3 मरीज ठीक होकर अपने घर भी जा चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनअमेरिकानॉएडानोएडा समाचारदिल्लीउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे