लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या हुई 14468, राज्य में इस बीमारी से 888 लोगों की मौत हुई

By भाषा | Updated: May 26, 2020 04:35 IST

विभाग ने कहा कि गुजरात में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित जिला अहमदाबाद में सोमवार को संक्रमण के 310 नये मामले सामने आये और 25 मरीजों की मौत भी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 10,590 हो गये हैं जबकि कुल मौतों का आंकड़ा बढ़ कर 722 हो गया।सूरत एवं वड़ोदरा जिलों में अब तक क्रमश: 1,351 और 854 मामले सामने आ चुके हैं।

अहमदाबाद: गुजरात में कोविड-19 के 405 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर सोमवार को 14,468 हो गये। वहीं, इस महामारी से 30 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़ कर 888 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

कोविड-19 से हुई इन 30 मौतों में 25 मौतें अहमदाबाद में हुई है। विभाग ने कहा कि गुजरात में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित जिला अहमदाबाद में सोमवार को संक्रमण के 310 नये मामले सामने आये और 25 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ, अहमदाबाद में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 10,590 हो गये हैं जबकि कुल मौतों का आंकड़ा बढ़ कर 722 हो गया। सोमवार देर रात तक पिछले 24 घंटे में सूरत में 31, वड़ोदरा में 18 और साबरकांठा में 12 नये मामले सामने आये हैं। सूरत एवं वड़ोदरा जिलों में अब तक क्रमश: 1,351 और 854 मामले सामने आ चुके हैं।

अहमदाबाद में 25 लोगों की मौतें होने के अलावा गांधीनगर में तीन मौतें हुई हैं जबकि आणंद और सूरत में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। विभाग ने बताया कि गुजरात में कोविड-19 के 224 और मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। इस तरह अब तक अस्पतालों से 6,636 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। विभाग के मुताबिक, राज्य में संक्रमण के 6,944 मरीज इलाजरत हैं, जिनमें से 109 वेंटिलेटर पर हैं। अन्य 6,835 की हालत स्थिर है।

राज्य मे अब तक 1,86,361 लोगों की जांच की जा चुकी है। राज्य में संक्रमण के कुल मामलों में गांधीनगर में 225, भावनगर में 117, मेहसाणा में 102, अरावली और बनासकांठा में 99-99, आणंद और राजकोट में 93-93 तथा साबरकांठा में 89 मामले हैं।  

टॅग्स :गुजरातकोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह