लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: यहां ड्यूटी पर तैनात 3 हजार पुलिसकर्मी, मिल गई परिवार से दूरी बनाए रखने की सलाह

By भाषा | Updated: March 27, 2020 21:38 IST

पुलिस ने कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर अपने कारिंदों के परिजनों की समस्याओं के निवारण के लिये विशेष दल भी गठित कया है।

Open in App

कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर मध्यप्रदेश स्थित इंदौर में लागू कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी पर तैनात करीब 3,000 पुलिस कर्मियों को सलाह दी गयी है कि वे इसका संक्रमण रोकने की सावधानी के तौर पर कुछ समय के लिये अपने परिवार से दूरी बनायें। इन पुलिस कमियों के लिये उनके विभाग की ओर से अस्थायी आवास का इंतजाम भी किया जा रहा है।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक शर्मा के कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया, "मौजूदा समय में अपने विभिन्न कर्तव्यों के निर्वहन और प्रशासन के जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका काफी अधिक है।"

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अगर पुलिस विभाग का कोई कारिंदा कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सीधे अपने घर पहुंचता है, तो उसके परिजन भी इस महामारी की चपेट में आ सकते हैं। इसके मद्देनजर पुलिस कर्मियों को सलाह दी जाती है कि वे अगले कुछ दिनों तक ड्यूटी के बाद सीधे घर न जायें और निर्धारित स्थानों पर ही रहकर पर्याप्त सामाजिक दूरी बनायें।

पुलिस ने कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर अपने कारिंदों के परिजनों की समस्याओं के निवारण के लिये विशेष दल भी गठित कया है। इस दल के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया, "फिलहाल शहर के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस के करीब 3,000 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं। हम इनके लिये अस्थायी आवास के हरसंभव इंतजाम करने के प्रयास कर रहे हैं ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बड़े खतरे से निपटा जा सके।"

इंदौर में कोरोना वायरस के मरीज सामने आने के बाद प्रशासन ने बुधवार से शहरी सीमा में लॉकडाउन की जगह कर्फ्यू लागू कर दिया था। बृहस्पतिवार रात जारी सरकारी बुलेटिन के मुताबिक शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 15 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें शामिल इंदौर के 65 वर्षीय पुरुष और उज्जैन की 65 वर्षीय महिला की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंदौरमध्य प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं