लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में तीन और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि, कुल संक्रमितो की संख्या 103 हुई

By भाषा | Updated: April 26, 2020 11:26 IST

ओडिशा के 103 कोविड-19 मरीजों में से 68 अब भी संक्रमित हैं जबकि 34 ठीक हो गए हैं। विभाग ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है और आगे के कदम उठाए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में संक्रमितों की संख्या रविवार को 103 पर पहुंच गई। 25 अप्रैल को कुल 2,217 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई।

भुवनेश्वर: ओडिशा में एक महिला सहित तीन लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या रविवार को 103 पर पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया कि तीनों मामले सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला से सामने आए हैं। इनमें 57 वर्षीय महिला और 23 एवं 60 साल के दो पुरुष शामिल हैं।

विभाग ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है और आगे के कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से दो लोग कोविड-19 के अन्य मरीज के संपर्क में आए थे। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को कुल 2,217 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई। राज्य के 103 कोविड-19 मरीजों में से 68 अब भी संक्रमित हैं जबकि 34 ठीक हो गए हैं।

भुवनेश्वर से 72 वर्षीय व्यक्ति की बीमारी के चलते छह अप्रैल को मौत हो गई थी। सबसे अधिक 46 मामले खुर्दा जिले से सामने आए हैं। इसके बाद जाजपुर से 18, भद्रक से 16, बालासोर से 10 और सुंदरगढ़ से छह मामले हैं। अधिकारी ने बताया कि 25 अप्रैल मध्यरात्रि तक आठ प्रयोगशालाओं में कुल 22,815 नमूनों की जांच की गई है।

राज्य सरकार ने भद्रक, जाजपुर और बालासोर में कोरोना वायरस के मामले अचानक बढ़ जाने के बाद इन तीन जिलों में बृहस्पतिवार रात 10 बजे से 60 घंटे का पूर्ण बंद लागू कर दिया था। इस हफ्ते की शुरुआत में इन तीन जिलों से कोविड-19 के 34 मामले सामने आए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल