लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में 50 हजार लीटर सेनेटाइजर बनेगा रोज, और बढ़ सकता है प्रोडक्शन, कई कंपनियों ने कसी कमर

By भाषा | Updated: April 1, 2020 13:54 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने 48 डिस्टलरीज और सेनेटाइजर बनाने वाली कंपनियों को लाइसेंस दिया है जिसमें 29 डिस्टलरीज और 19 सेनेटाइजर कंपनिया हैं। इन सभी में सेनेटाइजर का उत्पादन पिछले 10 दिन से शुरू हो चुका है और आज तक हम 50 हजार लीटर प्रतिदिन सेनेटाइजर बना रहे है। एक दो दिन में हम 60 हजार लीटर प्रतिदिन बनाने लगेंगे, तब प्रदेश में सेनेटाइजर की कमी नहीं हो पायेगी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार ने 48 डिस्टलरीज और सेनेटाइजर बनाने वाली कंपनियों को सेनेटाइजर बनाने का लाइसेंस दियासेनेटाइजर का उत्पादन पिछले 10 दिन से शुरू हो चुका है और आज तक 50 हजार लीटर प्रतिदिन सेनेटाइजर बन रहा है

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिये उत्तर प्रदेश में अब सेनेटाइजर की कमी नहीं होगी क्योंकि शासन ने अब 48 कंपनियों को सेनेटाइजर बनाने का लाइसेंस दे दिया है और करीब पचास हजार लीटर प्रति दिन सेनेटाइजर का उत्पादन शुरू हो गया । आने वाले एक दो दिनों में यह आंकड़ा साठ हजार लीटर प्रतिदिन को पार कर जायेंगा । राज्य के आबकारी और चीनी, गन्ना विकास विभाग के प्रमुख सचिव संजय भुस रेड्डी ने बुधवार को 'भाषा' को बताया कि '' कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के कारण प्रदेश में अचानक साफ सफाई के लिये सेनेटाइजर की मांग बढ़ गयी थी, इसलिये शासन ने डिस्टलरीज (शराब निर्माण इकाइयां) और अन्य कंपनियों को सेनेटाइजर बनाने का लाइसेंस देने का फैसला किया ताकि आम जनता को सही और गुणवत्ता युक्त सेनेटाइजर मिल सकें।''

उन्होंने बताया,‘‘उप्र सरकार ने 48 डिस्टलरीज और सेनेटाइजर बनाने वाली कंपनियों को लाइसेंस दिया है जिसमें 29 डिस्टलरीज और 19 सेनेटाइजर कंपनिया हैं। इन सभी में सेनेटाइजर का उत्पादन पिछले 10 दिन से शुरू हो चुका है और आज तक हम 50 हजार लीटर प्रतिदिन सेनेटाइजर बना रहे है । एक दो दिन में हम 60 हजार लीटर प्रतिदिन बनाने लगेंगे, तब प्रदेश में सेनेटाइजर की कमी नहीं हो पायेगी।’’

उन्होंने कहा कि यह डिस्टलरी और सेनेटाइजर बनाने वाली कंपनियां अपने अपने डीलरों के माध्यम से सेनेटाइजर बाजार में उपलब्ध करा रही हैं। इसके अलावा जिन जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी सीधे सेनेटाइजर की मांग कर रहे है उन्हें कंपनियों के माध्यम से तत्काल पर्याप्त मात्रा में सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। भुस रेड्डी ने कहा कि प्रदेश में सेनेटाइजर की कमी किसी भी हालत में नहीं होने दी जाएगी। अगर आवश्यकता पड़ी तो उत्पादन बढ़ा दिया जाएगा । कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये चिकित्सक लोगों को बार बार हाथों को सैनेटाइज करने की सलाह दे रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन