Coronavirus: दिल्ली में 160 मीडियाकर्मियों की हुई जांच, कोई भी कोविड-19 से संक्रमित नहीं

By भाषा | Updated: April 24, 2020 22:14 IST2020-04-24T22:14:34+5:302020-04-24T22:14:34+5:30

दिल्ली सरकार के अनुसार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों, फोटोग्राफर और कैमरामैन सहित 160 मीडियाकर्मियों के 22 अप्रैल को नमूने लिए गए थे। अधिकारी ने कहा, ‘‘इनमें से किसी को भी कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है।’’

Coronavirus: Testing of 160 media persons done in Delhi, none infected with Covid-19 | Coronavirus: दिल्ली में 160 मीडियाकर्मियों की हुई जांच, कोई भी कोविड-19 से संक्रमित नहीं

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsराष्ट्रीय राजधानी में 22 अप्रैल को जिन 160 मीडिया कर्मियों की कोविड-19 संक्रमण को लेकर जांच की गई थी उनमें से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। दिल्ली सरकार के अनुसार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों, फोटोग्राफर और कैमरामैन सहित 160 मीडियाकर्मियों के 22 अप्रैल को नमूने लिए गए थे।

राष्ट्रीय राजधानी में 22 अप्रैल को जिन 160 मीडिया कर्मियों की कोविड-19 संक्रमण को लेकर जांच की गई थी उनमें से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारीी दी।

दिल्ली सरकार के अनुसार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों, फोटोग्राफर और कैमरामैन सहित 160 मीडियाकर्मियों के 22 अप्रैल को नमूने लिए गए थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इनमें से किसी को भी कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है।’’ यह जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''मैं आपकी सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। आप भी अग्रिम मोर्चे के हमारे कोरोना योद्धा है और इस संकट भरे समय में खबरों को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं।''

दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी के मीडियाकर्मियों के लिए एक कोविड-19 परीक्षण केन्द्र की स्थापना की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस सप्ताह की शुरुआत में मीडियाकर्मियों के लिए कोविड-19 परीक्षण केन्द्र की स्थापना करने की घोषणा करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस से निपटने की लड़ाई में वे भी अग्रिम मोर्चे पर तैनात हैं। मुम्बई में 53 पत्रकारों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यह घोषणा की गई थी।

Web Title: Coronavirus: Testing of 160 media persons done in Delhi, none infected with Covid-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे