लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Taja update: भारत में विकराल होता जा रहा कोरोना, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 107 

By धीरज पाल | Updated: March 15, 2020 13:01 IST

Coronavirus Taja update: महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 31 लोग कोरोना से संक्रिमत हैं, जबिक दूसरे नंबर पर केरल में 22 लोग इस खतरानाक वायरस से संक्रमित हैं।   

Open in App
ठळक मुद्दे इसके अलावा भारत में अभी तक कोरोना वायरस की वजह से 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में 11, कर्नाटक में छह, महाराष्ट्र में 19, लद्दाख में तीन और जम्मू-कश्मीर में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

नई दिल्ली: भारत में करोना वायरस दिन-ब-दिन विकराल होता जा रहा है। भारत में कोरोना के ताजा अपडेट में संक्रमित लोगों की संख्या 100 के पार चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक  देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 107 हुई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 31 लोग कोरोना से संक्रिमत हैं, जबिक दूसरे नंबर पर केरल में 22 लोग इस खतरानाक वायरस से संक्रमित हैं।  इसके अलावा भारत में अभी तक कोरोना वायरस की वजह से 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 

इनमें वे दो लोग भी शामिल हैं जिनकी दिल्ली और कर्नाटक में मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। हाल ही में सऊदी अरब से लौटे कर्नाटक के कलबुर्गी निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। 

इसके अलावा दिल्ली में रहने वाली 68 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी, जिसने शुक्रवार की रात राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया था। दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक सात मामले सामने आ चुके हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में 11, कर्नाटक में छह, महाराष्ट्र में 19, लद्दाख में तीन और जम्मू-कश्मीर में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

इसके अलावा राजस्थान में कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पंजाब में एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है। केरल में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 22 मामले सामने आए हैं। इनमें वे दो लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले महीने इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि कुल 93 संक्रमित लोगों में से 17 विदेशी हैं। इनमें 16 लोग इतालवी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं