लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट में कोरोना ने दी दस्तक, बड़ी संख्या में कर्मचारी हुए संक्रमित, घर से काम करेंगे आज जज

By विनीत कुमार | Updated: April 12, 2021 10:36 IST

सुप्रीम कोर्ट के कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालात को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज घर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट में कोरोना की दस्तक, कई स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैसुप्रीम कोर्ट के जज आज घर से मामलों की सुनवाई करेंगे, एक घंटे देर से बैठेंगी सभी बेंच

देश में कोरोना की लहर बेकाबू होती जा रही और अब इसकी जद में सुप्रीम कोर्ट के भी कई कर्मचारी आ गए हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट के करीब आधे कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। ताजा हालात के बाद अब कोर्ट में मामलों की सुनवाई जज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए घर से करेंगे।

बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के मामलों के सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट के पूरे परिसर को सैनेटाइज कराया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कोर्ट की तमाम बेंच आज सुनवाई में अपने तय समय से करीब एक घंटे देर से बैठेंगी। 

ऐसे में 10.30 बजे से बैठने वाली बेंच 11.30 से बैठेगी जबकि 11 बजे से बैठने वाली बेंच दोपहर 12 बजे से सुनवाई शुरू करेगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी तक के टेस्ट के रिपोर्ट के अनुसार अब तक 44 स्टाफ के संक्रमित होने की सूचना है। ये रिपोर्ट शनिवार तक के हैं और संख्या में वृद्धि हो सकती है।

बता दें कि पूरे देश में कोरोना के मामले रोज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन एक लाख से अधिक मामले भारत में सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की सोमवार की ही रिपोर्ट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 68 हजार 912 नए केस सामने आए हैं।

कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से भारत में एक दिन में पहली बार इतने नए मामले मिले हैं। वहीं, इसी अवधि में 904 लोगों की मौत भी हुई है। देश में मरने वालों का आंकड़ा भी 1 लाख 70 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 12 लाख से ऊपर पहुंच गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?