लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः डॉक्टरों को पीपीई पहनने को लेकर सख्त निर्देश, आदेश की अवहेलना पर चिकित्सा अधीक्षकों पर होगी कार्रवाई

By एसके गुप्ता | Updated: March 31, 2020 05:55 IST

पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट किट को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में इसकी  कमी नहीं है. विदेश मंत्रालय के सहयोग से जरूरत पड़ने पर बाहर से इन्हें आयात किया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देराममनोहर लोहिया अस्पताल में 6 चिकित्सक और 4 नर्सों में कोरोना संभावित लक्षणों को देखते हुए क्वारंटाइन में भेजा गया है . जिन्होंने उपचार के समय पर्सनल प्रोटक्शन इक्विपमेंट (पीपीइ)  नहीं पहना था .

नई दिल्ली: राममनोहर लोहिया अस्पताल में 6 चिकित्सक और 4 नर्सों में कोरोना संभावित लक्षणों को देखते हुए क्वारंटाइन में भेजा गया है . जिन्होंने उपचार के समय पर्सनल प्रोटक्शन इक्विपमेंट (पीपीइ)  नहीं पहना था . केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आइसोलेशन वार्ड में  कोरोना  संक्रमितों की देखभाल के समय चिकित्सक पीपीई जरूर पहनें. अगर अस्पताल प्रशासन इसमें नाकाम रहता है तो चिकित्सा अधीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट किट को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में इसकी  कमी नहीं है. विदेश मंत्रालय के सहयोग से जरूरत पड़ने पर बाहर से इन्हें आयात किया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय और वस्त्र मंत्रालय ने  मिलकर मेक इन इंडिया योजना के तहत देश में पीपीई किट्स बनाने की शुरुआत कर दी है. 

देश में रोजाना करीब सात हजार किट्स का निर्माण हो रहा है. अगले सप्ताह से यह निर्माण प्रतिदिन 15 हजार हो जाने की संभावना है. करीब एक दर्जन घरेलू कंपनियां देश में पीपीई किट्स बना रही है.

उधर,  दिल्ली के लोक नारायण जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि चिकित्सक 14 दिनों तक अपने घर नहीं जाएंगे. जो  चिकित्सक अगले 14 दिन तक अवकाश पर होंगे  वह अगले 14 दिन काम पर रहेंगे. दिल्ली सरकार की ओर से चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना पॉजिटिव मामलों की देखभाल में चिकित्सक एहतियात बरतते हुए पीपीई किट्स जरूर पहनें. अगर लापरवाही का मामला सामने आएगा तो कार्यवाही अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ की जाएगी.

भारत को दस लाख क्लोवर- पूरे शरीर को ढकने के कपड़े और चश्मे, 20 लाख नीटरिल ग्लव्स, 6 लाख फेस शिल्ड और 20 लाख थ्री लेयर सर्जिकल मास्क चाहिए चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया