लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मुंबई के मशहूर ताज होटल के छह कर्मी पाए गए कोविड-19 से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 12, 2020 05:40 IST

कंपनी ने शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ मैदान में डटे स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को अपने होटल में रखा है। उसने अपने करीब 500 कर्मचारियों की जांच कराई थी। कंपनी ने संक्रमित व्यक्तियों की संख्या नहीं बताई लेकिन एक बयान में कहा कि उनमें से ज्यादातर में इस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी अस्पताल के एक चिकित्सक ने शनिवार को कहा कि दक्षिण मुंबई में ताज महल पैलेस के कम से कम छह कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ताज श्रृंखला की संचालक इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसी) ने कहा था कि देश की वित्तीय राजधानी में उसके कुछ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

निजी अस्पताल के एक चिकित्सक ने शनिवार को कहा कि दक्षिण मुंबई में ताज महल पैलेस के कम से कम छह कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ताज श्रृंखला की संचालक इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसी) ने कहा था कि देश की वित्तीय राजधानी में उसके कुछ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

कंपनी ने शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ मैदान में डटे स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को अपने होटल में रखा है। उसने अपने करीब 500 कर्मचारियों की जांच कराई थी। कंपनी ने संक्रमित व्यक्तियों की संख्या नहीं बताई लेकिन एक बयान में कहा कि उनमें से ज्यादातर में इस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे।

कंपनी ने बताया कि उन कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों को पृथकवास में रखा गया है। बॉम्बे हॉस्पिटल में कंसल्टिंग फिजिशियन डॉ. गौतम भंसाली ने कहा, ‘‘ताज होटल के छह कर्मियों का बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। उनकी हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामुंबईमहाराष्ट्र में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया