लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः इमाम संगठन के चीफ ने की गुजारिश, कहा- कल से शब-ए-बारात शुरू होगी शुरू, घरों में रहकर करें इबादत 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 8, 2020 13:31 IST

Coronavirus: कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5194 हो गई और इस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 149 पर पहुंच गया। कोविड-19 के ऐसे मामले जिनमें इलाज चल रहा है उनकी संख्या 4643 है, 401 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिल भारतीय इमाम संगठन के चीफ इमाम उमर अहमद इल्यासी ने लोगों से अपील की है कि वे लॉकडाउन और धारा 144 का पालन करें।उन्होंने कहा कि मैं अपने भारतवासियों से एक अपील करूंगा कि देश में इस समय कोरोना के जो नंबर बढ़ रहे हैं इसका का सिर्फ एक ही इलाज है और वो सामाजिक दूरी है।

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर बरपाए हुए है। हर देश अपने-अपने स्तर पर इस घातक वायरस से लड़ रहा है। भारत में भी 21 दिन का लॉकडाउन है, जोकि 14 अप्रैल के बाद खत्म होने जा रहा है। हालांकि कहा जा रहा है कि इसे बढ़ाया जा सकता है। इस बीच अखिल भारतीय इमाम संगठन के चीफ इमाम उमर अहमद इल्यासी ने लोगों से अपील की है कि वे लॉकडाउन और धारा 144 का पालन करें।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अखिल भारतीय इमाम संगठन के चीफ इमाम उमर अहमद इल्यासी ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कहा, 'मैं अपने भारतवासियों से एक अपील करूंगा कि देश में इस समय कोरोना के जो नंबर बढ़ रहे हैं इसका का सिर्फ एक ही इलाज है और वो सामाजिक दूरी है और सरकार ने जो गाइडलाइन दी है उसका पालन करें यही इसका एक मात्र इलाज है।' 

उन्होंने कहा, 'मैं अपने मुसलमान भाईयों और इमामों से ये गुज़ारिश करता हूं कि कल से शब-ए-बारात शुरू होने वाला है तो आप सभी लॉकडाउन और धारा 144 का पालन करें और घरों में रहकर इबादत करें।'आपको बता दें कि बुधवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5194 हो गई और इस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 149 पर पहुंच गया। कोविड-19 के ऐसे मामले जिनमें इलाज चल रहा है उनकी संख्या 4643 है, 401 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। एक मामले में मरीज दूसरे देश में चला गया। कुल मामलों में से 70 विदेशी नागरिक हैं। 

सुबह नौ बजे तक आए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार से 25 लोगों की मौत हुई। इनमें से 16 लोगों की मौत महाराष्ट्र में तथा दिल्ली, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और तमिलनाडु में दो-दो व्यक्ति की मौत और आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति की मौत हुई। कोरोना वायरस से सर्वाधिक 64 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। गुजरात और मध्य प्रदेश में 13-13 लोगों की मौत और दिल्ली में नौ लोगों की मौत हुई। 

तेलंगाना, पंजाब और तमिलनाडु में सात-सात लोगों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल में पांच लोगों की, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में चार-चार लोगों की मौत, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर और केरल में दो-दो लोगों की मौत हुई। बिहार, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। कोविड-19 के सर्वाधिक 1018 मामले महाराष्ट्र से, तमिलनाडु में 690 मामले और दिल्ली में 576 मामले हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है