लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: रुपया 54 पैसे लुढ़ककर 73.87 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया

By भाषा | Updated: March 7, 2020 07:39 IST

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया भारी गिरावट के साथ 73.94 रुपये प्रति डालर पर काफी कमजोर खुला। कुछ सुधरने के पहले यह 74.08 रुपये प्रति डॉलर के दिन के निम्नतम स्तर को छू गया और कारोबार के अंत में यह 54 पैसे की भारी गिरावट के साथ 73.87 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबिगड़ते वित्तीय बाजार की स्थिति को लेकर कोरोना वायरस से त्रस्त निवेशकों में चिंता बढ़ने के बीच, भारतीय मुद्रा में एक दिन की तेजी के बाद फिर से गिरावट आ गई। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार के कारोबार की समाप्ति पर रुपया 54 पैसे लुढ़ककर 73.87 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

बिगड़ते वित्तीय बाजार की स्थिति को लेकर कोरोना वायरस से त्रस्त निवेशकों में चिंता बढ़ने के बीच, भारतीय मुद्रा में एक दिन की तेजी के बाद फिर से गिरावट आ गई।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार के कारोबार की समाप्ति पर रुपया 54 पैसे लुढ़ककर 73.87 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया भारी गिरावट के साथ 73.94 रुपये प्रति डालर पर काफी कमजोर खुला। कुछ सुधरने के पहले यह 74.08 रुपये प्रति डॉलर के दिन के निम्नतम स्तर को छू गया और कारोबार के अंत में यह 54 पैसे की भारी गिरावट के साथ 73.87 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

लगातार पांच सत्रों की गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को रुपये में हल्का लाभ दर्ज हुआ था। साप्ताहिक आधार पर, रुपये में 163 पैसे अथवा 2.25 प्रतिशत की गिरावट आई है।

सूत्रों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस का प्रकोप फैलने को लेकर निवेशकों की बढ़ती चिंताओं के बीच बाजार में उतार चढ़ाव का दौर जारी है।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 893.99 अंक की गिरावट के साथ 37,576.62 अंक पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि इस गिरावट की स्थिति को संभालने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने संभवत: बाजार में हस्तक्षेप किया। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाकोरोना वायरसइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह