लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: राजस्थान में रात 12 बजे के बाद रोडवेज बसें बंद, राज्य में कुल 23 लोग संक्रमित 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2020 21:21 IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में अब तक इसके 23 मामले सामने आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 42 संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।  23 मार्च को निर्णय लिया जाएगा कि रोडवेज 23 से चलेगी या नहीं। 

जयपुर: राजस्थान में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के रोजवेज एमडी नवीन जैन ने आज रात 12 बजे सभी बसों को बंद करने का ऐलान किया है। रोडवेज एम डी नवीन जैन ने बताया कि 23 मार्च को निर्णय लिया जाएगा कि रोडवेज 23 से चलेगी या नहीं। 

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में अब तक इसके 23 मामले सामने आ चुके हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 42 संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि छह में से पांच लोग उस निजी अस्पताल के कर्मी हैं जहां एक चिकित्सक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामला जयपुर में सामने आया है और इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23 हो गए हैं जिनमें से तीन मरीज अब बीमारी से उबर चुके हैं। इन तीन में एक इतालवी पर्यटक दम्पत्ति भी है।

हालांकि चिकित्सकों ने बताया कि बीमारी से उबर चुके 69 वर्षीय इतालवी व्यक्ति ने बाद में दिल का दौरा पड़ने के कारण बृहस्पतिवार रात को एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। वह दिल और फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित था। भीलवाड़ा जिला प्रशासन ने शहर की सीमाएं बंद कर दी हैं और वायरस को फैलने से रोकने के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। झुंझूनू में भी इसी प्रकार के कदम उठाए गए हैं जहां तीन लोग संक्रमित हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया