लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट पहुंचा 52.47 प्रतिशत, अब तक 1 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं ठीक

By सुमित राय | Updated: June 16, 2020 15:56 IST

देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, हालांकि इस बीच कोविड-19 से ठीक होने वालों का प्रतिशत भी बढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में अब तक 3.43 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने का प्रतिशत 52.47 प्रतिशत हो गया है। देश में अब तक कुल 1 लाख 80 हजार 12 मरीज ठीक हो चुके हैं।

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक 3.43 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि इस बीच राहत की बात है कि कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कोरोना से रिकवरी रेट 52 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया, "पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 10215 मरीज ठीक हुए हैं। देश में अब तक कुल 1 लाख 80 हजार 12 मरीज ठीक हो चुके हैं और ठीक होने का प्रतिशत 52.47 प्रतिशत हो गया है। यह इस तथ्य का संकेत है कि आधे से अधिक सकारात्मक मामले बीमारी से ठीक हो चुके हैं।"

देशभर में 3.43 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 343091 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 9900 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देशभर में 180012 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और कोरोना के 153178 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र से सामने आए हैं कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं और राज्य में अब तक 110744 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 4128 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 से 56049 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 50567 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?