लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Taza Update: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- इस चुनौती से निपटने लिए बैंक हर जरूरी कदम उठाएगा

By भाषा | Updated: March 6, 2020 13:40 IST

Coronavirus: वैश्विक स्तर पर नकदी संकट के दबाव को कम करने के लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुद्रा विनिमय की आसान, निष्पक्ष और खुली (नॉन-स्टिगमटाइज्ड) प्रणाली शुरू करने की भी जरूरत बतायी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के फैलने से उभरी चुनौतियों से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए रिजर्व बैंक पूरी तरह से तैयार है।केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को आश्वस्त किया कि इस चुनौती से निपटने लिए बैंक हर जरूरी कदम उठाएगा।

मुंबईः कोरोना वायरस के फैलने से उभरी चुनौतियों से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए रिजर्व बैंक पूरी तरह से तैयार है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को आश्वस्त किया कि इस चुनौती से निपटने लिए बैंक हर जरूरी कदम उठाएगा। चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुए कोरोना वायरस का प्रकोप दुनिया के करीब 80 देशों तक फैल चुका है। इस वायरस की चपेट में दुनियाभर में 3,300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।दास ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के लिए हम तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा कि हमारे पास इस संकट से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं। हमारे पास भारी मात्रा में विदेशी पूंजी का भंडार भी है।वैश्विक स्तर पर नकदी संकट के दबाव को कम करने के लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुद्रा विनिमय की आसान, निष्पक्ष और खुली (नॉन-स्टिगमटाइज्ड) प्रणाली शुरू करने की भी जरूरत बतायी। दास ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर के नरम पड़ने की आशंका है।उन्होंने कहा, ‘‘इससे निपटने के लिए जिस भी तरह के हस्तक्षेप की जरूरत होगी, आरबीआई उसके लिए तैयार है।’’ उन्होंने कहा कि सभी केंद्रीय बैंक कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने के लिए साथ मिलकर काम करने को संकल्पित हैं। घरेलू उद्योगों के बारे में उन्होंने कहा कि देश में कुछ ही क्षेत्र हैं जो चीन पर निर्भर करते हैं और वह इस महामारी से प्रभावित हो सकते हैं। लेकिन इसके असर को कम करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का भारत पर प्रभाव सीमित रहेगा क्योंकि हमारी अर्थव्यवस्था वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं करती है, इसलिए उस सीमा तक हम उससे बचे रहेंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसशक्तिकांत दासभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया