लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान श्रीनगर के 1.6 लाख परिवारों तक पहुंचाया जाएगा राशन

By भाषा | Updated: March 26, 2020 06:52 IST

श्रीनगर के जिला विकास आयुक्त शाहिद चौधरी ने ट्विटर पर लिखा, “कड़े सुरक्षा नियमों के साथ श्रीनगर के एक लाख साठ हजार परिवारों के घर तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का राशन 28 मार्च से पहुंचाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन के बीच प्रशासन ने निर्णय लिया है कि शनिवार से श्रीनगर के एक लाख साठ हजार परिवारों को उनके घर तक राशन पहुंचाया जाएगा। श्रीनगर के जिला विकास आयुक्त शाहिद चौधरी ने ट्विटर पर लिखा, “कड़े सुरक्षा नियमों के साथ श्रीनगर के एक लाख साठ हजार परिवारों के घर तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का राशन 28 मार्च से पहुंचाया जाएगा।

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन के बीच प्रशासन ने निर्णय लिया है कि शनिवार से श्रीनगर के एक लाख साठ हजार परिवारों को उनके घर तक राशन पहुंचाया जाएगा।

श्रीनगर के जिला विकास आयुक्त शाहिद चौधरी ने ट्विटर पर लिखा, “कड़े सुरक्षा नियमों के साथ श्रीनगर के एक लाख साठ हजार परिवारों के घर तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का राशन 28 मार्च से पहुंचाया जाएगा।

खाद्य विभाग, कृषि विभाग, पुलिस, मजिस्ट्रेट, राज्य सड़क परिवहन निगम, श्रीनगर नगर निगम और स्वयंसेवी भी इसमें शामिल होंगे। कृपया घर में रहें और संक्रमण को रोकें। औरों को भी बताएं।”

एक अन्य ट्वीट में चौधरी ने कहा कि श्रीनगर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और श्रीनगर स्मार्ट सिटी ने महिलाओं, बच्चों, गरीबों, दिव्यांगों और बुजुर्गों की सहायता के लिए एक सामाजिक सुरक्षा योजना की शुरुआत की है।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के लिए 218 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

जम्मू कश्मीर पुलिस ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ 218 प्राथमिकी दर्ज की हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उस दिन आधी रात से 21 दिनों के लिए देशभर में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा था कि यह कोविड-19 के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए आवश्यक है।

अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों ने इस घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए बंद के आदेशों की अवहेलना की है उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अवंतीपोरा जिलों में पुलिस ने 28 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। अधिकारी ने कहा कि मध्य कश्मीर के श्रीनगर, बडगाम और गांदरबल जिलों में पुलिस ने 14 प्राथमिकी दर्ज की हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर कश्मीर के बारामूला, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, सोपोर, बांदीपोरा जिलों में उन लोगों के खिलाफ 27 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन किया। अधिकारी ने कहा कि जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज में पुलिस ने 50 और उधमपुर-रियासी रेंज में 13 प्राथमिकी दर्ज की हैं। उन्होंने कहा कि डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज में 21 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

उन्होंने बताया कि राजौरी-पुंछ रेंज में 65 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। सुरक्षा बलों ने लॉकडाउन को लागू करने के लिए घाटी में कई सड़कों को बंद कर दिया है और अवरोधक लगा दिये हैं। जम्मू में लोगों की आवाजाही रोकने के लिए मुख्य चौराहों और मुख्य सड़कों पर कांटेदार तार लगा दी गईं हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया