लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बावजूद पहुंचा बारात लेकर, पुलिस दूल्हे से बोली- कहो मैं समाज का दुश्मन हूं, किसी के कहने पर घर नहीं बैठूंगा

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 25, 2020 12:34 IST

Coronavirus: राजस्थान में लॉकडाउन के साथ-साथ धारा 144 लागू है और निषेधाज्ञा के तहत पांच या इससे ज्‍यादा व्‍यक्तियों के इ‍कट्ठा होने की इजाजत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के गंगानगर जिले के सादुलशहर में बिना अनुमति बारात लाई गई थी।पुलिस ने इस दूल्हे को एक पर्चा थमाया, जिसमें लिखा हुआ था कि मैं समाज का दुश्मन हूं।

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है और देश व राज्य की सरकारें लोगों को समझा-समझाकर थकी जा रही हैं कि सभी अपने घर में रहे, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं है। लॉकडाउन के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। ताजा मामला राजस्थान का है, जहां बिना अनुमति के बारात लाना महंगा पड़ गया है। 

दरअसल, प्रदेश के गंगानगर जिले के सादुलशहर में बिना अनुमति बारात लाई गई थी। ये बारात गांव लालगढ़ से आई थी। इस बात की भनक पुलिस को लग गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को बुलाया गया। पुलिस को देखते ही दूल्हे ने अपना मुंह छिपा लिया। 

पुलिस ने इस बीच दूल्हे को एक पर्चा थमाया, जिसमें लिखा हुआ था, 'मैं समाज का दुश्मन हूं। किसी के कहने पर घर नहीं बैठूंगा। मैं खुद मरूंगा और सबको भी मारूंगा।' पुलिस की कार्रवाई से यह बारात जिले में चर्चा का विषय बन गई। दरअसल, राजस्थान में लॉकडाउन के साथ-साथ धारा 144 लागू है और निषेधाज्ञा के तहत पांच या इससे ज्‍यादा व्‍यक्तियों के इ‍कट्ठा होने की इजाजत नहीं है।

आपको बात दें, कोरोना वायरस के चलते राजस्थान में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जिनमें दो विदेशी शामिल है। वहीं, देश की बात करें तो कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर बुधवार को 562 हो गए, जबकि मृतकों में एक व्यक्ति के वायरस से संक्रमित नहीं होने का पता चलने के बाद मरने वालों की संशोधित संख्या कम होकर नौ हो गई। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों में बताया कि दिल्ली में जिस दूसरे व्यक्ति की मौत हुई थी, वह कोविड-19 से संक्रमित नहीं था इसलिए भारत में मृतक संख्या कम होकर नौ हो गई है। कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र (दो), बिहार, कर्नाटक, गुजरात, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में अब तक नौ लोगों की मौत हुई है। 

आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से पीड़ित 512 लोगों का अभी उपचार चल रहा है जबकि 41 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे देश से बाहर चले गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में मंगलवार आधी रात से 21 दिन के लॉकडाउन (बंद) की घोषणा की है, जाकि लागू हो गया है।   

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों