लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: राजस्थान सरकार ने रोकी कोविड -19 की एंटीबॉडी रैपिड टेस्टिंग, बताई ये वजह

By स्वाति सिंह | Updated: April 21, 2020 14:38 IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 52 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मंगलवार सुबह तक बढ़कर 1628 हो गयी। राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस का एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट को रोक दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस का एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट को रोक दिया है।यह किट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा भेजी गई थी।

जयपुर: राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस का एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट को रोक दिया है। बताया जा रहा है कि कोरोना रैपिड किट जांच में खरा नहीं उतर रहा है। इस पर रोक लगाकर आईसीएमआर को सूचना दी गई है। यह किट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा भेजी गई थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा, 'यह देखने में आया है कि कोरोना रैपिड किट जांच रिपोर्ट गलत आ रही है। जबकि मेडिकल स्टाफ की तरफ से इसमें कोई प्रक्रियागत चूक नहीं बरती जा रही है। फिर भी यह किट परिणाम गलत दे रहा है। ऐसे में इस पर रोक लगा दी है। हमने ICMR को पत्र लिखा है कि सटीकता सही होने के कारण हम इसका संचालन नहीं करेंगे। हम उत्तर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 52 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मंगलवार सुबह तक बढ़कर 1628 हो गयी। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे तक 52 नये मामले सामने आए जिनमें जयपुर से 34, भीलवाड़ा से चार, जोधपुर से पांच, टोंक व जैसलमेर से दो दो मामले भी शामिल हैं।

सिंह ने बताया कि सरकार ने 4000 नमूने दिल्ली की एक निजी लैब में भेजे थे जिनकी रिपोर्ट आनी शुरू हो गयी है इसलिए मंगलवार और बुधवार को नये संक्रमितों की संख्या काफी अधिक बढ़ सकती है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी