लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: रेलवे ने 21 मार्च से 21 जून तक भाड़ा वापसी के नियमों में ढील दी

By भाषा | Updated: March 22, 2020 06:03 IST

ट्रेन रद्द न होने और यात्री द्वारा यात्रा रद्द किए जाने की स्थिति में यात्रा की तारीख से तीन महीने के भीतर टिकट जमा रसीद (टीडीआर) जमा की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर रेलवे ने उन यात्रियों का भाड़ा लौटाने के नियमों में शनिवार को ढील दी जिन्होंने 21 मार्च से 21 जून के बीच यात्रा करने के लिए टिकट बुक करायी थी। एक आदेश में कहा गया है कि यदि रेलवे द्वारा 21 मार्च से 21 जून के बीच रेलगाड़ी रद्द की जाती है तो यात्रा की तारीख से तीन महीने के अंदर टिकट काउंटर पर टिकट दिखाकर भाड़ा वापस लिया जा सकता है। वर्तमान में यह समय सीमा तीन दिन या 72 घंटे की है।

देश में कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर रेलवे ने उन यात्रियों का भाड़ा लौटाने के नियमों में शनिवार को ढील दी जिन्होंने 21 मार्च से 21 जून के बीच यात्रा करने के लिए टिकट बुक करायी थी।

एक आदेश में कहा गया है कि यदि रेलवे द्वारा 21 मार्च से 21 जून के बीच रेलगाड़ी रद्द की जाती है तो यात्रा की तारीख से तीन महीने के अंदर टिकट काउंटर पर टिकट दिखाकर भाड़ा वापस लिया जा सकता है। वर्तमान में यह समय सीमा तीन दिन या 72 घंटे की है।

ट्रेन रद्द न होने और यात्री द्वारा यात्रा रद्द किए जाने की स्थिति में यात्रा की तारीख से तीन महीने के भीतर टिकट जमा रसीद (टीडीआर) जमा की जा सकती है।

आदेश में कहा गया कि टीडीआर सौंपने के 60 दिन के भीतर भाड़ा वापस पाने के लिए मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी को टीडीआर सौंपा जा सकता है। ट्रेन की यात्रियों की सूची द्वारा पुष्टि होने पर भाड़ा वापस मिल सकता है।

इसमें कहा गया है कि जो यात्री 139 के द्वारा यात्रा रद्द कर भाड़ा वापस पाना चाहते हैं, वे यात्रा की तारीख से 30 दिन पहले काउंटर से भाड़ा वापस ले सकते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रेललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया