लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: प्राइवेट डॉक्टरों से पुणे जिला प्रशासन ने उपचार कार्यप्रणाली तैयार करने के लिए मांगी मदद

By भाषा | Updated: April 11, 2020 20:44 IST

पुणे प्रशासन ने निजी चिकित्सकों से कोविड-19 मरीजों के लिये एक उपचार कार्यप्रणाली तैयार करने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देफेफड़े से संबंधित बीमारियां और श्वसन से जुड़े रोग भी इन मौतों के बड़े कारण हैं।हमने एक विशेषज्ञ समिति गठित की है और अपने साथ लाने के लिये 10 से 15 प्राइवेट डॉक्टरों से संपर्क किया है।

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले और इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ने के बाद प्रशासन ने शनिवार को कोविड-19 (COVID-19) मरीजों के लिये एक उपचार कार्यप्रणाली तैयार करने में निजी चिकित्सकों से मदद मांगी। जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने कहा कि प्रशासन कोविड-19 मरीजों के लिये एक उपचार कार्यप्रणाली पर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, 'हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या मरीजों की मौत में पहले से मौजूद बीमारियों की भी कोई भूमिका थी या कोई अन्य कारण थे। हम निजी चिकित्सकों की मदद ले रहे हैं।' 

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ यह समझने की भी कोशिश कर रहे हैं कि किस तरह से किसी मरीज का स्वास्थ्य पृथक वास की अवधि के दौरान बिगड़ता चला जाता है और इसके पीछे क्या कारण हैं। कोविड-19 से होने वाली मौत के कारणों का जिक्र करते हुए राम ने कहा कि सभी रोगी की मौत निमोनिया से नहीं हुई और हर मामला अलग है। उन्होंने कहा, 'फेफड़े से संबंधित बीमारियां और श्वसन से जुड़े रोग भी इन मौतों के बड़े कारण हैं।' उन्होंने कहा, 'हमने एक विशेषज्ञ समिति गठित की है और अपने साथ लाने के लिये 10 से 15 प्राइवेट डॉक्टरों से संपर्क किया है।' 

पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक पहले से किसी रोग से ग्रस्त 26 लोगों की जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक मौत हुई है, जिनमें से दो की उम्र 70 से 79 साल के बीच, 13 की उम्र 60 से 69 साल के बीच और सात की उम्र 50 से 59 साल के बीच थी। इनमें से किसी भी व्यक्ति ने विदेश यात्रा नहीं की थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं