लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट में प्रधानमंत्री मोदी ने जनसंघ के दिनों के पुराने साथी से की बात, कहा- और कैसा चल रहा है

By भाषा | Updated: April 23, 2020 10:51 IST

उत्तराखंड में भाजपा के संस्थापक नेताओं में गिने जाने वाले बौठियाल ने कहा, ‘‘किसी पार्टी कार्यकर्ता के लिए यह एक अद्भुत क्षण है जब प्रधानमंत्री खुद उसे फोन कर उसका हालचाल पूछें। इन्हीं गुणों के कारण मोदी जी जन-जन के नायक बने हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देमोहन लाल बौठियाल को उस समय यकीन नहीं हुआ जब उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे बात करना चाहते हैं। बौठियाल (76) को बुधवार सुबह 8.26 बजे फोन आया जब वह उत्तराखंड में पौड़ी जिले के दुगड्डा ब्लॉक स्थित पैतृक गांव एता में अपने गेहूं के खेतों की ओर जा रहे थे।

पौड़ीः वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन लाल बौठियाल को उस समय यकीन नहीं हुआ जब उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे बात करना चाहते हैं। बौठियाल (76) को बुधवार सुबह 8.26 बजे फोन आया जब वह उत्तराखंड में पौड़ी जिले के दुगड्डा ब्लॉक स्थित पैतृक गांव एता में अपने गेहूं के खेतों की ओर जा रहे थे।प्रधानमंत्री कार्यालय से कॉल आने के कुछ ही सेकंड के भीतर दूसरी तरफ से प्रधानमंत्री की आवाज सुनकर वह भाव-विभोर हो गए, जब प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि कैसा चल रहा है। मोदी ने करीब तीन मिनट तक अपने पुराने साथी से बातचीत की।उन्होंने इस बारे में बातचीत की कि कैसे 1998 में उनकी मुलाकात बद्रीनाथ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हुई थी और उसके बाद 2014 में उत्तराखंड के श्रीनगर (गढ़वाल) में एक चुनावी सभा में वे मिले थे। मोदी ने बौठियाल को बताया कि उन्होंने देश में संकट के इस समय में जनसंघ के दिनों के अपने पुराने साथियों से बात करने का फैसला किया है और इस नाते उनसे बात कर रहे हैं।उत्तराखंड में भाजपा के संस्थापक नेताओं में गिने जाने वाले बौठियाल ने कहा, ‘‘किसी पार्टी कार्यकर्ता के लिए यह एक अद्भुत क्षण है जब प्रधानमंत्री खुद उसे फोन कर उसका हालचाल पूछें। इन्हीं गुणों के कारण मोदी जी जन-जन के नायक बने हैं।’’ बौठियाल 1960 में जनसंघ में शामिल हुए थे। इसके बाद वह 1970 में जनता पार्टी और 1980 में भाजपा से जुड़ गए।उत्तर प्रदेश से अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद बौठियाल पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वह भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य होने के साथ ही इसके पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे और अनुशासन समिति के भी अध्यक्ष रहे।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया