लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने तंदुरुस्त रहने का आयुष मंत्रालय का नुस्खा किया साझा, कहा- सिर्फ गर्म पानी पीता हूं

By भाषा | Updated: April 2, 2020 05:50 IST

उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘आयुष मंत्रालय ने बेहतर स्वास्थ्य और इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) के लिए कुछ दिशानिर्देश दिए हैं। ये ऐसे उपाय हैं, जो आसानी से किए जा सकते हैं। कई तो ऐसी बातें हैं, जो मैं वर्षों से कर रहा हूं, जैसे सालभर सिर्फ गर्म पानी पीना। आप इन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, साथ ही दूसरों के साथ भी साझा करें।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तंदुरुस्त रहने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुष मंत्रालय के नुस्खों को ट्विटर पर लोगों के साथ साझा करते हुए कहा कि वह भी इन्हें अपनाएं और अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। मोदी ने लिखा है, ‘‘स्वस्थ रहने पर ध्यान दें। अंतत: अच्छा स्वास्थ्य ही प्रसन्नता का राज है।’’ उन्होंने लिखा है कि हाल ही में आयुष मंत्रालय ने ऐसे तरीके बताएं हैं जिनका पालन आसानी से किया जा सकता है और जिनसे स्वास्थ्य तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तंदुरुस्त रहने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुष मंत्रालय के नुस्खों को ट्विटर पर लोगों के साथ साझा करते हुए कहा कि वह भी इन्हें अपनाएं और अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

मोदी ने लिखा है, ‘‘स्वस्थ रहने पर ध्यान दें। अंतत: अच्छा स्वास्थ्य ही प्रसन्नता का राज है।’’ उन्होंने लिखा है कि हाल ही में आयुष मंत्रालय ने ऐसे तरीके बताएं हैं जिनका पालन आसानी से किया जा सकता है और जिनसे स्वास्थ्य तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘आयुष मंत्रालय ने बेहतर स्वास्थ्य और इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) के लिए कुछ दिशानिर्देश दिए हैं। ये ऐसे उपाय हैं, जो आसानी से किए जा सकते हैं। कई तो ऐसी बातें हैं, जो मैं वर्षों से कर रहा हूं, जैसे सालभर सिर्फ गर्म पानी पीना। आप इन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, साथ ही दूसरों के साथ भी साझा करें।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘हम सभी जानते हैं कि इलाज से एहतियात बेहतर है। अभी तक कोविड-19 के लिए कोई दवा नहीं है, इसलिए ऐसे वक्त में हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले एहतियाती उपाय करने चाहिए।’’

आयुष मंत्रालय ने हमेशा गुनगुना पानी पीने, दिन में कम से कम 30 मिनट तक योगासन प्रणयाम करने, भोजन पकाने में हल्दी, जीरा धनिया लहसून आदि मसालों का प्रयोग करने, हल्दी वाला दूध पीने, तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सोंठ और मुनक्का का काढ़ा पीने की सलाह दी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीसीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन