लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: PM मोदी ने बोरिस जॉनसन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर कहा- आप एक फाइटर हैं और इस चुनौती को भी पार करेंगे

By अनुराग आनंद | Updated: March 27, 2020 18:25 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोरिस जॉनसन के कोरोना संक्रमित होने पर कहा कि प्रिय प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन, आप एक फाइटर हैं और आप इस चुनौती को भी पार करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रिंस चार्ल्स कोरोना के आंशिक लक्षण नजर आए हैं, हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है और आने वाले कुछ दिनों तक वे घर से ही काम कर रहे हैं।प्रिंस चार्ल्स फिलहाल स्कॉटलैंड के घर में सेल्फ आइसोलेशन में हैं और वहीं उनका इलाज हो रहा है।

नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं। एएनआई की मानें तो जांच में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसनकोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोरिस जॉनसन के कोरोना संक्रमित होने पर कहा कि प्रिय प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन, आप एक फाइटर हैं और आप इस चुनौती को भी पार करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना और स्वस्थ यूनाइटेड किंगडम सुनिश्चित करने के लिए शुभकामनाएं।

महामारी बन चुका कोरोना वायरस पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है और जॉनसन के अलावा इसकी चपेट में शाही परिवार भी आ गया है। जॉनसन से पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बकिंघम पैलेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि  प्रिंस ऑफ वेल्स कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें कोरोना के आंशिक लक्षण नजर आए हैं, हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है और आने वाले कुछ दिनों तक वे घर से ही काम कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस चार्ल्स फिलहाल स्कॉटलैंड के घर में सेल्फ आइसोलेशन में हैं और वहीं उनका इलाज हो रहा है। 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट स्कॉटलैंड में ही किया गया था, जहां वह अपनी पत्नी कामिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल के साथ थे। हालांकि उनका टेस्ट नेगेटिव आया है।

बता दें कि  ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बुधवार (25 मार्च) सुबह तक बढ़कर कुल 9,529 हो गई है। यूके के डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार (24 मार्च) के आधिकारिक आंकड़ों की तुलना में कुल 1,452 मामलों की वृद्धि देखने को मिली 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 से संक्रमित कुल 463 मरीजों की मौत हो चुकी है। इंग्लैंड के चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) प्रोफेसर क्रिस व्हिट्टी ने कहा कि ब्रिटेन कोरोना वायरस के टेस्ट की दर को बढ़ा रहा है।

बता दें कि अब तक दुनियाभर में 4.3 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि इस महामारी से 19 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनबोरिस जॉनसननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे