लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने की कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा

By भाषा | Updated: May 7, 2020 22:33 IST

बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने महामारी के मद्देनजर आवश्यक दवाओं एवं औषधीय उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने सहित महामारी के निपटने में आपसी सहयोग की सराहना की और इस संकट के कारण उभरती स्थिति में एक दूसरे के सम्पर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिसेल के साथ बातचीत की और कोविड-19 के आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों से मुकाबला के लिये क्षेत्रीय एवं वैश्विक सहयोग एवं समन्वय बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने आज टेलीफोन पर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिसेल के साथ कोविड-19 महामारी से निपटने में भारत और यूरोपीय संघ की प्रतिक्रिया और वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।

बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने महामारी के मद्देनजर आवश्यक दवाओं एवं औषधीय उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने सहित महामारी के निपटने में आपसी सहयोग की सराहना की और इस संकट के कारण उभरती स्थिति में एक दूसरे के सम्पर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।

बयान के अनुसार, मोदी और चार्ल्स ने कोविड-19 के आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों से मुकाबला के लिये क्षेत्रीय एवं वैश्विक सहयोग एवं समन्वय बढ़ाने की जरूरत बतायी।

दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ सामरिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की । दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि उनके अधिकारी अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक के लिये विस्तृत एजेंडा तैयार करेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों