लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: पीएम मोदी बोले- ‘कोरोना’ का मतलब है, ‘कोई रोड पर ना निकले’, 15,000 करोड़ रुपये आवंटित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 24, 2020 21:13 IST

पीएम मोदी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारें आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं। केन्द्र ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए 15,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है।’’ मैंने सभी राज्यों से अनुरोध किया है कि इन हालात में स्वास्थ्य सेवाएं पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। 

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों से कोरोना वायरस की गंभीरता को समझने और घरों में रहने की अपील करते हुए मंगलवार को 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की।

कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है।’’ यह धैर्य और अनुशासन का समय है, मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि हमारी सुरक्षा के लिए जो लोग अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं उनके बारे में सोचें।

पीएम मोदी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारें आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं। केन्द्र ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए 15,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

मैंने सभी राज्यों से अनुरोध किया है कि इन हालात में स्वास्थ्य सेवाएं पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अफवाहों और अंधविश्वास पर भरोसा ना करें, डॉक्टर की सलाह के बगैर कोई दवा ना लें। लोगों से अपना और अपने परिवार का ध्यान रखने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘मुझे भरोसा है कि हम इस चुनौती से विजेता बनकर उभरेंगे।’ 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के दौरान एक पोस्टर दिखाते हुए कहा कि ‘कोरोना’ का मतलब है, ‘कोई रोड पर ना निकले।’ अगर हम 21 दिन तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे तो, हम 21 साल पीछे धकेल दिये जाएंगे। अगर हम 21 दिन तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे तो, हम 21 साल पीछे धकेल दिये जाएंगे।

मैं हाथ जोड़कर, लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर ना जाएं। बाहर एक कदम ना रखें, इससे आपके घर में कोरोना वायरस आ सकता है। बाहर एक कदम ना रखें, इससे आपके घर में कोरोना वायरस आ सकता है।यह राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 21 दिन का होगा, जो आज मध्यरात्रि से शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है मोदी ने कहा, ‘‘ देश के हर राज्य को, हर केंद्र शासित प्रदेश को, हर जिले, हर गांव, हर कस्बे, हर गली-मोहल्ले को अब लॉकडाउन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस लॉकडाउन की एक आर्थिक कीमत देश को उठानी पड़ेगी। मोदी ने कहा, ‘‘ लेकिन एक-एक भारतीय के जीवन को बचाना इस समय मेरी,भारत सरकार की, देश की हर राज्य सरकार की, हर स्थानीय निकाय की, सबसे बड़ी प्राथमिकता है। लोगों से सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए मोदी ने कहा कि आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो, कोरोना वायरस के संक्रमण चक्र को तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है । उन्होंने लोगों से अपील की कि चाहे जो हो जाएं... घर में रहें और एक ही काम करें कि अपने घर में रहें। उन्होंने लोगों से कहा कि यह धैर्य और अनुशासन का समय है और जब तक देश में लॉकडालन की स्थिति है, हमें अपना संकल्प और वचन निभाना है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीदिल्ली में कोरोनाचीनअमेरिकाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया