लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: PM मोदी ने जींद के BJP नेता को फोन कर ली कोविड-19 के मद्देनजर इलाके के हालात की जानकारी, दी ये सलाह

By भाषा | Updated: April 23, 2020 19:04 IST

नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने से पूर्व हरियाणा प्रदेश के प्रभारी थे और सीताराम बागड़ी जिले के दो बाद अध्यक्ष रहे। इस दौरान दोनों को पार्टी के लिए एक साथ काम करने का मौका मिला। 

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी में जींद जिले के भाजपा के सबसे पुराने एवं वरिष्ठ नेता सीता राम बागड़ी से बात की पीएम मोदी ने सीता राम बागड़ी से कोरोना वायरस से संबंध में क्षेत्र व आसपास की जानकारी ली।

जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में बृहस्पतिवार को जींद जिले के भाजपा के सबसे पुराने एवं वरिष्ठ नेता और अनुसूचित जाति वित्त निगम के निदेशक सीता राम बागड़ी से फोन पर बात कर कोरोना वायरस से संबंध में क्षेत्र व आसपास की जानकारी ली। मोदी ने लोगो से घर से बाहर ना निकलने की अपील करते हुए कहा कि इस बीमारी से डरने की नहीं बल्कि सचेत रहने की जरूरत है।

मोदी के फोन करने से बागड़़ी परिवार खुश है। दिन भर लोग उनको फोन कर मोदी द्वारा की गई बातों की जानकारी लेते रहे। बागड़ी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने आवास पर नाश्ता कर रहे थे तभी उनके मोबाइल की घंटी बजी। मोबाइल उनके पुत्र एवं नगर पार्षद भगवती प्रसाद बागड़ी ने उठाया।

उन्होंने बताया कि फोन उठाने पर दूसरी तरफ से आवाज आई कि सीताराम बागड़ी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात करेंगे। उनके पुत्र ने फोन अपने पिता को दिया। बागड़ी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पहले उनका, उसके बाद परिवार के सदस्यों का और कोरोना को लेकर शहर तथा आसपास के क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने उन्हें विशेष तौर पर कहा कि वह बाहर न निकले। घर में ही रहें।

भाजपा नेता के मुताबिक प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि उम्र के हिसाब से आपका अंदर रहना जरूरी है। उन्होने अन्य लोगों को भी समझाने का आह्वान किया। लोगों को कोरोना से डरने की संभलकर चलने की अपील की। प्रधानमंत्री ने करीब पांच मिनट बात की। उन्होने बड़े ही सहज तरीके से पार्टी के लिए काम करने की सराहना की। भगवती प्रसाद बागड़ी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका कई दिनों से बात करने का मन था।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने से पूर्व हरियाणा प्रदेश के प्रभारी थे और सीताराम बागड़ी जिले के दो बाद अध्यक्ष रहे। इस दौरान दोनों को पार्टी के लिए एक साथ काम करने का मौका मिला। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया