लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः गुजरात में लोगों ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा जमा करनी शुरू की, सरकार ने दी चेतावनी

By भाषा | Updated: April 14, 2020 10:38 IST

गुजरात खाद्य एवं औषध नियंत्रण प्राधिकरण आयुक्त एच जी कोशिया ने कहा,“ हमें मालूम चला है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के बारे में समाचार में आने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इसे कोविड-19 के इलाज में प्रभावी दवा बताए जाने के बाद से लोग इसे खरदीने के लिए स्टोर पहुंच रहे हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देभारत दुनिया में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का सबसे बड़ा उत्पादक है जो मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होती है। मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत सरकार से कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए इस दवा का निर्यात करने का अनुरोध किए जाने के बाद इसकी मांग बढ़ गई है।

अहमदाबादः गुजरात में लोग कोरोना वायरस संक्रमण से बचने में महत्त्वपूर्ण मानी जा रही हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का सेवन करने के ही साथ इसे जमा करके भी रखने लगे हैं। इसे देखते हुए सरकार को दवा के स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के खिलाफ चेतावनी जारी करनी पड़ी और केमिस्टों को निर्देश जारी कर इसे बिना चिकित्सक के परामर्श के नहीं बेचने को कहा है।भारत दुनिया में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का सबसे बड़ा उत्पादक है जो मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होती है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत सरकार से कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए इस दवा का निर्यात करने का अनुरोध किए जाने के बाद इसकी मांग बढ़ गई है।गुजरात खाद्य एवं औषध नियंत्रण प्राधिकरण आयुक्त एच जी कोशिया ने कहा,“ हमें मालूम चला है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के बारे में समाचार में आने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इसे कोविड-19 के इलाज में प्रभावी दवा बताए जाने के बाद से लोग इसे खरदीने के लिए स्टोर पहुंच रहे हैं।”उन्होंने कहा कि ऐसा पता चला है कि कई लोग दवा का सेवन कर रहे हैं या कोरोना वायरस के डर से इसको जमा कर रख रहे हैं। कोशिया ने कहा, “यह निर्धारित एच दवा है जिसे केमिस्ट पंजीकृत चिकित्सक द्वारा परामर्श दिए जाने के बाद ही बेच सकता है। अगर लोगों में कोविड-19 के लक्षण नहीं हैं तो निर्धारित एच दवा लेना सामान्य लोगों के लिए ठीक नहीं है।”उन्होंने आगाह किया कि खुद से दवा लेना नुकसान पहुंचाता है और डॉक्टर की देख-रेख में नहीं लेने पर इसके दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। अधिकारी ने कहा, “इसलिए हमने लोगों को बिना चिकित्सीय परामर्श के दवा नहीं लेने की सलाह देते हैं। हमने केमिस्टों से उन मरीजों को दवा नहीं बेचने को कहा है जो चिकित्सीय परामर्श के बिना आ रहे हों।” 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है