लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 100 के पार, एक ही परिवार के 16 सदस्य हुए संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: April 21, 2020 14:06 IST

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। बिहार में यह दूसरा दिन रहा, जब किसी एक दिन में सर्वाधिक 17 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 100 के पार, बिहारशरीफ में अब तक 28 मामलेबिहारशरीफ के 16 संक्रमित एक ही परिवार के, सिवान में सबसे अधिक 29 मरीज

बिहार में कोरोना पाजिटिवों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है. सिवान के 29 पॉजिटिव की संख्या के बाद बिहारशरीफ में भी संक्रमितों की संख्या 28 हो गई है. चिंताजनक बात यह है कि दुबई से लौटे संक्रमित के संपर्क में आनेवाले पॉजिटिव मरीजों के कारण दूसरे लोगों में संक्रमण का प्रसार बढ़ा है. राज्य में सबसे पहला कोरोना पॉजिटिव 22 मार्च को पाया गया था. इसके बाद राज्य में लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है. 

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बिहारशरीफ में पॉजिटिव होनेवाले मरीजों में सात महिला और 10 पुरुष हैं. संक्रमित महिलाओं की उम्र 17 वर्ष, 19, 21, 23, 26, 45, और 50 साल की हैं. पुरुष संक्रमितों की उम्र 14 वर्ष, 16 वर्ष, दो लोग 18 वर्ष, 19 वर्ष, 22 वर्ष, 50 वर्ष और तीन 60 वर्ष के लोग शामिल हैं.

बिहार में यह दूसरा दिन रहा, जब किसी एक दिन में सर्वाधिक 17 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. इसके पहले नौ अप्रैल को राज्य में सर्वाधिक 19 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. बिहार में चार दिनों में दो करोड़ लोगों की स्‍क्रीनिंग हुई है. सरकार की ओर से विभिन्‍न जिलों में डोर टू डोर स्‍क्रीनिंग कराई जा रही है. 

इसका फायदा भी देखने को मिल रहा है. वहीं, कोरोना महामारी का बिहार में सबसे बडा हॉट स्पॉट जमालपुर बन गया है. यहां एक ही मोहल्ले में सर्वाधिक 13 कोरोना संक्रमित पॉजिटिव हैं. इनमें समाजसेवी सह पूर्व वार्ड पार्षद, सब्जी और दूध कारोबारी शामिल हैं.

बिहारशरीफ के 16 संक्रमित एक ही परिवार के

इस तरह से बिहार में कोरोना ने अब अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. बिहारशरीफ के रहने वाले 16 लोग एक ही परिवार के हैं, जो संक्रमित पाये गये हैं. यह उसी चिकित्सक के परिवार के हैं, जो दो दिन पूर्व संक्रमित पाये गये थे. यह सभी लोग दुबई से लौटे लोगों के संपर्क में आए थे. 

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने बिहारशरीफ को सील करने का आदेश दिया है. इन 16 लोगों के अलावा बिहारशरीफ से ही एक 19 वर्षीय लड़की भी संक्रमित पाई गई है. यह लड़की भी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आई थी. 

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम इन सभी लोगों के कांटेक्ट हिस्ट्री प्राप्त करने में भी जुट गई है. इन लोगों के संपर्क में जो लोग भी आए होंगे उन्हें तत्काल क्वारंटाइन कर सैंपल लिए जाएंगे.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो