लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में अचानक तेजी से बढ़े मरीज, सीएम केजरीवाल ने कहा- आपको कोरोना हो जाए तो घबराना मत

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 29, 2020 13:20 IST

Coronavirus: दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 1,024 मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई। राष्ट्रीय राजधानी में मृतकों की संख्या 316 हो गई है। इससे पहले बुधवार को एक दिन में सबसे अधिक 792 मामले सामने आये थे। 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन में ढील दी गई है, जिसके बाद अचानक तेजी से कोरोना के मामले बढ़े हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। 

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के प्रकोप को खत्म करने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया। इसके बावजूद भी कोविड-19 का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन में ढील दी गई है, जिसके बाद अचानक तेजी से कोरोना के मामले बढ़े हैं। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'मेरे दिल्लीवासियों, अगर आपको कोरोना हो जाए तो घबराना मत। आप में से ज्यादातर लोगों का इलाज होम आइसोलेशन में ही हो सकता है। लेकिन अगर आपको अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत हो तो हमारी उसके लिए भी पूरी तैयारी है। आपके अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।' 

दरअसल, दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 1,024 मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई। राष्ट्रीय राजधानी में मृतकों की संख्या 316 हो गई है। इससे पहले बुधवार को एक दिन में सबसे अधिक 792 मामले सामने आये थे। 

ऐसा पहली बार हुआ जब दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के एक हजार से अधिक मामले सामने आए। दिल्ली में कोविड-19 से मृतकों की संख्या बढ़कर 316 हो गई है और मामलों की संख्या 16,281 हो गई है। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 15,257 थी, जिनमें 303 लोगों की मौत के मामले भी शामिल थे।

वहीं, आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4707 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 175 लोगों की जान गई है। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख, 65 हजार, 799 हो गई है। देश में कोरोना से अब तक 71 हजार, 106 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 89987 है। कोरोना के पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7466 नए मामले आए हैं। ये भारत में कोरोना संक्रमण का अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह