लाइव न्यूज़ :

कोरोना दहशत: अचानक सब बंद की घोषणा से भटके वैष्णो देवी के श्रद्धालु, पहले ही दो दिन से थी खाने पीने के प्रबंध की मारामारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 19, 2020 06:05 IST

कोरोना वायरस का असर अब पूरी तरह से विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की यात्रा पर भी पड़ा है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जम्मू कश्मीर सरकार ने माता वैष्णो देवी यात्रा तत्काल पूरी तरह से बंद कर दी है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए दोपहर करीब दो बजे सभी यात्रा रजिस्ट्रेशन कांउटर बंद कर दिए।

Open in App
ठळक मुद्देमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा अचानक वैष्णो देवी की यात्रा को बंद कर दिए जाने की घोषणा से उन श्रद्धालुओं की दिक्कतें बढ़ गईं जो श्राइन बोर्ड के न्यौते पर ही पिछले कुछ दिनों से यात्रा में शिरकत करने कटड़ा पहुंच रहे थे।बुधवार सुबह प्रशासन द्वारा इंटर स्टेट यात्री बसों के परिचालन पर रोक लगाए जाने के फैसले ने भी उनकी मुसीबतें बढ़ा दीं।

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा अचानक वैष्णो देवी की यात्रा को बंद कर दिए जाने की घोषणा से उन श्रद्धालुओं की दिक्कतें बढ़ गईं जो श्राइन बोर्ड के न्यौते पर ही पिछले कुछ दिनों से यात्रा में शिरकत करने कटड़ा पहुंच रहे थे। हालांकि, बुधवार सुबह प्रशासन द्वारा इंटर स्टेट यात्री बसों के परिचालन पर रोक लगाए जाने के फैसले ने भी उनकी मुसीबतें बढ़ा दीं। जबकि पहले से ही वे दो दिनों से खाने की सामग्री को पाने के लिए मारामारी के हालत में थे क्योंकि प्रशासन ने रेस्तरां, ढाबे आदि 31 मार्च तक के लिए बंद करवा दिए थे।

कोरोना वायरस का असर अब पूरी तरह से विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की यात्रा पर भी पड़ा है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जम्मू कश्मीर सरकार ने माता वैष्णो देवी यात्रा तत्काल पूरी तरह से बंद कर दी है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए दोपहर करीब दो बजे सभी यात्रा रजिस्ट्रेशन कांउटर बंद कर दिए।

यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर एकाएक बंद होने की वजह से माता के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु काफी मायूस हुए। हालांकि सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक 8500 के करीब श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करवा चुके थे। बोर्ड के अनुसार जिन श्रद्धालुओं ने यात्रा पंजीकरण करवा लिया है, वे यात्रा पर जा सकते हैं। बोर्ड ने जम्मू व कटड़ा में स्थित रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद करने के साथ आन लाइन सेवाएं भी फिलहाल बंद कर दी हैं। यात्रा को फिर से शुरू करने के आदेश जारी होने तक ये सेवाएं बंद ही रहेंगी।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर से आने और जाने वाली सभी अंतरराज्यीय बसों के परिचालन पर भी आज से प्रतिबंध लगा दिया गया है। नवरात्र के वक्त वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए 3 लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर परिसर में आते हैं। ऐसे में देशभर के यात्रियों के यहां आने की स्थितियों को देखते हुए एहतियात के तौर पर यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसवैष्णो देवी मंदिरजम्मू कश्मीरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया