लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोरोना की दहशत: एक संदिग्ध की मौत के बाद गांव सील, जम्मू में एक केस पाजिटिव

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 9, 2020 14:54 IST

लद्दाख में कोरोना वायरस के एक संदिग्ध की रविवार को मौत हो गई। यह मरीज 26 फरवरी को ईरान से लौटा था। वहीं जम्मू जीएमसी में भर्ती महिला की मेडिकल रिपोर्ट भी पाजिटीव बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर और लद्दाख कोरोना वायरस की दहशत में है।लद्दाख में कोरोना वायरस के एक संदिग्ध की मौत हो गई।

जम्मू: जम्मू कश्मीर और लद्दाख कोरोना वायरस की दहशत में है। एक संदिग्ध की मौत हो चुकी है तथा एक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दहशत इतनी है कि जिस गांव के संदिग्ध की मौत हुई हे उसके गांव को ही सील कर दिया गया है जबकि जम्मू में इसके बड़े पैमाने पर फैलने की दहशत के चलते अमरनाथ यात्री निवास को ही इसोलेशन अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है।

लद्दाख में कोरोना वायरस के एक संदिग्ध की रविवार को मौत हो गई। यह मरीज 26 फरवरी को ईरान से लौटा था। वहीं जम्मू जीएमसी में भर्ती महिला की मेडिकल रिपोर्ट भी पाजिटीव बताई जा रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जम्मू के व्यस्त सरवाल और सतवारी क्षेत्र में 400 से अधिक लोगों को अपनी निगरानी में ले लिया है। वहीं सरकारी व निजी स्कूलों के बाद 31 मार्च तक जम्मू-कश्मीर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद कर दिया गया है।

जम्मू संभाग में कुल तीन संदिग्धों को जीएमसी जम्मू और भवगती नगर में स्थित यात्री निवास में बनाए गए विशेष आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक महिला की रिपोर्ट पाजिटीव आई है। महिला के टेस्ट नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे में भेजे गए थे। यह महिला सरवाल इलाके में रहती थी। जैसे ही महिला की रिपोर्ट पाजिटीव आने की खबर मिली, स्वास्थ्य विभाग में अड़कंप मच गया और विभाग ने इस पूरे इलाके के अलावा सतवारी के चार सौ लोगों को अपनी निगरानी में ले लिया। यह महिला ईरान से कुछ दिन पहले ही लौटी थी।

इस बीच केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना वायरस से दो मरीजों के संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद एक संदिग्ध अली मोहम्मद की (73) की मौत एनएनएम अस्पताल लेह में हो गई। इस मरीज के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। मृतक ईरान से 26 फरवरी को लौटे उसी दल का हिस्सा था जिसके दो सदस्य पहले से संक्रमित पाए गए हैं और उनका उपचार लेह अस्पताल में चल रहा है। इस बीच जिला प्रशासन ने अली मोहम्मद के गांव चुचोट की ओर जाने वाले सभी रास्तों को  सील कर दिया है। अब उनके परिवार और अन्य ग्रामीणों का परीक्षण किया जा रहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि लेह के स्थानीय सरकारी अस्पताल में डाक्टरों की निगरानी में इलाजरत 65 और 75 साल के दोनों पीड़ितों की हालत स्थिर है। वहीं जम्मू में जीएमसी अस्पताल में रविवार को इटली से लौटे चार लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसबीच यहां भर्ती कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीज हाई वायरल से पीड़ित बताए गए हैं।

जम्मू में कोरोना वायरस की आशंका के चलते अब स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर भगवती नगर स्थित यात्री निवास को आइसोलेशन वार्ड में बदल दिया है। इसका मकसद अगर अधिक संख्या में मरीज आते हैं तो उन्हें अलग से यहां पर भर्ती करना हे। इसके अलावा गांधीनगर अस्पताल, सरवाल अस्पताल में भी अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

यात्री निवास में आइसोलेशन वार्ड बनाने का फैसला उस समय हुआ था जब दो संदिग्ध मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए। उनकी प्रारंभिक जांच में भी कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद रातों रात वार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले स्वास्थ्य विभाग जीबी पंत अस्पताल में आइसोलेशरन वार्ड बनाने पर विचार कर रहा था, लेकिन यह अस्पताल कैंटानेमेंट के दायरे में आता है। इसके बाद विभाग ने यात्री निवास में ही आइसोलेशन वार्ड बनाने का फैसला किया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया