लाइव न्यूज़ :

UP: गौतमबुध नगर में सशुल्क पृथक वास सुविधा शुरू, प्रशासन ने अधिगृहीत किए कई पांच सितारा होटल, इतने रुपयों में है रहना-खाना

By भाषा | Updated: April 6, 2020 05:55 IST

जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि पृथक वास में भेजने वालों से पूछा जाएगा कि क्या वे होटलों में रहना चाहते हैं? इसके बाद उन्हें यहां रखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पांच सितारा होटल के एक कमरे का प्रतिदिन शुल्क 2500 रुपये है। इसमें तीन समय का सादा भोजन भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुध नगर में रविवार से सशुल्क पृथक वास सुविधा शुरू की गई। इसके लिए नोएडा व ग्रेटर नोएडा के कई पांच सितारा व तीन सितारा होटलों को जिला प्रशासन ने अधिगृहीत किया है।पांच सितारा होटल के एक कमरे का प्रतिदिन शुल्क 2500 रुपये है। इसमें तीन समय का सादा भोजन भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुध नगर में रविवार से सशुल्क पृथक वास सुविधा शुरू की गई। इसके लिए नोएडा व ग्रेटर नोएडा के कई पांच सितारा व तीन सितारा होटलों को जिला प्रशासन ने अधिगृहीत किया है। जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि पृथक वास में भेजने वालों से पूछा जाएगा कि क्या वे होटलों में रहना चाहते हैं? इसके बाद उन्हें यहां रखा जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि पांच सितारा होटल के एक कमरे का प्रतिदिन शुल्क 2500 रुपये है। इसमें तीन समय का सादा भोजन भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति सशुल्क पृथक वास (पेड क्वॉरेंटाइन) सुविधा का लाभ ले सकता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है, तथा उसकी आपूर्ति सुचारू रूप से हो इसके लिए जिला प्रशासन सतत प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि यहां स्थित शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया गया है, कि वे लॉकडाउन की अवधि में किसी भी अभिभावक को फीस देने के लिए बाध्य नहीं करेंगे।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सर्विलांस तथा ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जो एचसीएल कंपनी के सहयोग से सेक्टर 126 में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि उक्त कंट्रोल रूम में फोन करके कोई भी व्यक्ति नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, यमुना विकास प्राधिकरण, पुलिस, जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग सहित किसी भी विभाग से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है, या निराकरण के लिए आवेदन कर सकता है। उस पर हमारे अधिकारी तत्परता से कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि हमने 14 रैपिड एक्शन टीम बनाई है। यह टीम कोविड-19 की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए हमने 300 पृथक बेड तैयार किये हैं। उन्होंने बताया कि संदिग्ध मरीजों को पृथक वास में रखने के लिए 12 सौ से ज्यादा बेड उपलब्ध हैं। इस क्षमता को और बढ़ाया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानॉएडाउत्तर प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया