लाइव न्यूज़ :

भारत में अभी तक कोविड-19 के 35.42 लाख मरीज हो चुके हैं ठीक, 9.43 लाख लोगों का चल रहा है इलाज

By भाषा | Updated: September 11, 2020 16:28 IST

भारत में कोरोना वायरस से अब तक 35,42,663 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,43,480 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 45,62,414 हो गए। 24 घंटे में 1209 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 76,271 हो गई।

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत कोविड-19 के रोजाना ठीक हो रहे मरीजों में से 60 प्रतिशत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होते हैं। इन राज्यों में ही 57 प्रतिशत नए मामले भी सामने आते हैं। उसने बताया कि देश में आज की तरीख तक कोविड-19 के 35,42,663 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 70,880 मरीज ठीक हुए हैं। इनमें से महाराष्ट्र के 14,000 से अधिक और आंध्र प्रदेश के 10,000 से अधिक लोग हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 96,551 नए मामले सामने आए, जिनमें से महारष्ट्र में 23,000 से अधिक और आंध्र प्रदेश में 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए। उसने इस बात को रेखांकित किया कि देश में नए ठीक हुए मामलों में से महाराष्ट्र के 20.1 प्रतिशत, तमिलनाडु के 14.2 प्रतिशत, आंध प्रदेश के 9.9 प्रतिशत, कर्नाटक के 8.7 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश के 6.5 प्रतिशत मामले हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 77.65 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘लगभग 57 प्रतिशत नए मामले इन्हीं राज्यों से आते हैं। इन्हीं राज्यों से ही रोजाना 60 प्रतिशत लोग ठीक भी हो रहे हैं।’’ मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,43,480 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 20.68 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि सबसे अधिक 2,60,000 से ज्यादा लोगों का महाराष्ट्र में इलाज जारी है। इसके बाद कर्नाटक में 1,00,000 से अधिक लोगों का इलाज जारी है। मंत्रालय ने बताया कि कुल जितने मरीजों का इलाज जारी है, उनमें से 74 प्रतिशत लोग सबसे अधिक प्रभावित इन नौ राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से हैं।

मंत्रालय ने बताया कि इनमें से महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के 48 प्रतिशत लोग हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले घंटे में जिन 1,209 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 495 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 129 और उत्तर प्रदेश के 94 लोग हैं।

मंत्रालय के अनुसार भारत में एक दिन में कोविड-19 के 96,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 45,62,414 हो गए। वहीं 1,209 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 76,271 हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोनाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं