लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreaks: PM की देशवासियों से अपील-जिस शहर में हैं, कुछ दिन वहीं रहें

By स्वाति सिंह | Updated: March 21, 2020 20:55 IST

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 65 और मामलों की पुष्टि होने के साथ शनिवार को यह संख्या बढ़ कर 283 हो गई। इसबीच, कई राज्यों ने इस महामारी पर रोक लगाने के लिए लोगों की आवाजाही और भीड़भाड़ को सीमित करने के अलावा कई एहतियाती उपायों की घोषणा की है। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश में बढ़ते रोना वायरस से संक्रमण मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता अपील की है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ कर 283 हुई

नई दिल्ली: देश में बढ़ते रोना वायरस से संक्रमण मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता अपील की है। दिल्ली समेत कई राज्यों की सरकारों ने रेस्टोरेंट्स, सैलून आदि बंद रखने के आदेश दिए हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'कोरोना के भय से मेरे बहुत से भाई-बहन जहां रोजी-रोटी कमाते हैं, उन शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। भीड़भाड़ में यात्रा करने से इसके फैलने का खतरा बढ़ता है। आप जहां जा रहे हैं, वहां भी यह लोगों के लिए खतरा बनेगा। आपके गांव और परिवार की मुश्किलें भी बढ़ाएगा।'

उन्होंने लिखा, 'मेरी सबसे प्रार्थना है कि आप जिस शहर में हैं, कृपया कुछ दिन वहीं रहिए। इससे हम सब इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भीड़ लगाकर हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कृपया अपनी और अपने परिवार की चिंता करिए, आवश्यक न हो तो अपने घर से बाहर न निकलिए।'

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 65 और मामलों की पुष्टि होने के साथ शनिवार को यह संख्या बढ़ कर 283 हो गई। इसबीच, कई राज्यों ने इस महामारी पर रोक लगाने के लिए लोगों की आवाजाही और भीड़भाड़ को सीमित करने के अलावा कई एहतियाती उपायों की घोषणा की है। 

देश में रविवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोगों से सामाजिक मेल जोल से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर अन्य लोग घरों से बाहर नहीं निकलें। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस पॉजिटिव के कुल मामलों की संख्या 283 हो गई है जिसमें 65 नए मामले शामिल हैं। यह देश में किसी एक दिन में सबसे ज्यादा मामला है। 

इस आंकड़े में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में हुई चार मौतें भी शामिल हैं। उत्तरप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में शनिवार को निगेटिव पाए गए। वह उस कार्यक्रम में शामिल थे, जिसमें बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर भी थीं और जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ। सुधीर सिंह ने कहा कि 66 वर्षीय मंत्री की शुक्रवार को जांच हुई थी जिसके बाद वह खुद ही अलग-थलग हो गए थे। उनके संपर्क में आए 28 लोगों के नमूने भी निगेटिव पाए गए हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया