लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: तिहाड़ जेल तीन हजार कैदियों को रिहा करेगा, हरियाणा में भी 3 महीने तक की सज़ा माफ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 25, 2020 19:38 IST

हरियाणा जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि जेल में कैदियों को मिलेगी 3 महीने तक की सज़ा में माफी, 7 साल तक की सज़ा पाने वाले कैदियों को मिलेगी आठ सप्ताह तक की पैरोल और 65 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों को भी पैरोल का लाभ मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्को एक्ट, बलात्कार, एसिड अटैक, धारा 379-B,मादक पदार्थ आरोपी और विदेशी कैदी को किसी भी तरीके की छूट नहीं मिलेगी।जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने कहा, ‘‘हम आगामी तीन-चार दिनों में करीब 1500 दोषियों को पैरोल या फरलो पर रिहा करने का प्रयास करेंगे।

नई दिल्ली/चंडीगढ़ः तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने कहा कि वे करीब तीन हजार कैदियों को रिहा करने की योजना बना रहे हैं ताकि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जेल में भीड़भाड़ कम की जा सके।

हरियाणा जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि जेल में कैदियों को मिलेगी 3 महीने तक की सज़ा में माफी, 7 साल तक की सज़ा पाने वाले कैदियों को मिलेगी आठ सप्ताह तक की पैरोल और 65 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों को भी पैरोल का लाभ मिलेगा। पोस्को एक्ट, बलात्कार, एसिड अटैक, धारा 379-B,मादक पदार्थ आरोपी और विदेशी कैदी को किसी भी तरीके की छूट नहीं मिलेगी।

जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने कहा, ‘‘हम आगामी तीन-चार दिनों में करीब 1500 दोषियों को पैरोल या फरलो पर रिहा करने का प्रयास करेंगे और इतने ही विचाराधीन कैदियों को रिहा करेंगे ताकि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भीड़भाड़ कम की जा सके।’’ उन्होंने कहा कि इसमें खतरनाक अपराधी शामिल नहीं होंगे। आदेश के मुताबिक ऐसे कैदी जिन्हें सात वर्ष तक की कैद के लिए दोषी ठहराया गया है या आरोपित किया गया है उन्हें पैरोल दी जा सकती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्लीदिल्ली में कोरोनाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?