लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update India: केरल में 6 नए मामले, कर्नाटक में 4, भारत में 50 से ज्यादा कोरोना के पॉजिटिव केस

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 10, 2020 13:59 IST

Coronavirus Outbreak Updates: कोरोना वायरस से दुनियाभर में 1,10,041 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 4000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पुणे में भी दो लोगों के सोमवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलु ने कहा है कि कर्नाटक में कोरोना वायरस के 4 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है।

नई दिल्ली:  भारत में कोरोना वायरस के 50 से ज्यादा पॉजिटिव मामले हो गए हैं। आज (10 मार्च) केरल मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि केरल में कोरोना वायरस के छह और मामलों की पुष्टि की गई है, राज्य में अब कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 12 हो गई है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा, सातवीं कक्षा तक की कक्षाएं और परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित रहेंगी। कक्षा 8, 9 और 10 की परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार आयोजित की जाएंगी। 31 मार्च तक सभी ट्यूशन क्लास, आंगनवाड़ी, मदरसे बंद रहने चाहिए।

Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan: Six more cases of #Coronavirus have been confirmed in Kerala, the total number of the state is now 12 https://t.co/I8plxIVc2Dpic.twitter.com/mOEj4gASrX— ANI (@ANI) March 10, 2020

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलु ने कहा है कि कर्नाटक में कोरोना वायरस के 4 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। उनके परिवार के लोगों को आइसोलेट (अलग) कर दिया गया है और हम उनकी निगरानी कर रहे हैं। मैं लोगों से सावधानी बरतने और कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में सहयोग करने का आग्रह करता हूं। 

महाराष्ट्र के पुणे में भी दो लोगों के सोमवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दोनों मरीज हाल में दुबई से भारत आए थे। पुणे नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रामचंद्र हंकरे ने बताया कि दुबई की यात्रा कर आए एक पुरुष और महिला के नमूनों की जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। 

नब्बे से अधिक देशों में कोरोना वायरस से 1,10,041 लोग संक्रमित पाये गये हैं और इससे  4000 लोगों की मौत हुई है। ईरान में लगभग 2,000 भारतीय रह रहे हैं, जहां सात हजार लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये है और 237 लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया