लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: 22 निजी लैब, देश भर में 15,500 कलेक्शन सेंटर, अब तक कुल 519 मामले सामने आए हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2020 22:06 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके अलावा, 118 सरकारी प्रयोगशालाएं भी इस वायरस की जांच के लिये आईसीएमआर के नेटवर्क में शामिल की गई हैं। इस नेटवर्क की क्षमता 12,000 नमूनों की रोजाना जांच करने की है। पिछले पांच दिनों में सरकारी प्रयोगशालाओं द्वारा रोजाना औसतन 1,338 नमूनों की जांच की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र ने शनिवार को दिशानिर्देश जारी कर सुझाव दिया था कि कोरोना वायरस जांच की अधिकतम दर 4500 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।आईसीएमआर के दिशानिर्देशों में जांच की दर 4500 रुपये से अधिक नहीं लेने की सिफारिश की गई है।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर देशभर में फैले करीब 15,500 कलेक्शन सेंटरों वाले कम से कम 22 निजी प्रयोगशाला (लैब) श्रृंखलाएं मंगलवार तक भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ पंजीकृत की गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके अलावा, 118 सरकारी प्रयोगशालाएं भी इस वायरस की जांच के लिये आईसीएमआर के नेटवर्क में शामिल की गई हैं। इस नेटवर्क की क्षमता 12,000 नमूनों की रोजाना जांच करने की है। पिछले पांच दिनों में सरकारी प्रयोगशालाओं द्वारा रोजाना औसतन 1,338 नमूनों की जांच की गई है। दिल्ली में तीन निजी लैब- लाल पैथ लैब, रोहिणी, सफदरजंग डेवलपमेंट क्षेत्र स्थित डॉ डैंग्स लैब, सरिता विहार स्थित लैबोरेटरी सर्विसेज, इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल को अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण की जांच की मंजूरी दी गई है।

केंद्र ने शनिवार को दिशानिर्देश जारी कर सुझाव दिया था कि कोरोना वायरस जांच की अधिकतम दर 4500 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य आपातकाल की इस घड़ी में मुफ्त या सब्सिडी युक्त जांच की अपील की थी। आईसीएमआर के दिशानिर्देशों में जांच की दर 4500 रुपये से अधिक नहीं लेने की सिफारिश की गई है। इसमें संदिग्ध मामले के 1500 रुपये की स्क्रीनिंग जांच और पुष्टि जांच के लिये अतिरिक्त 3,000 रुपये भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दिशानिर्देशों का पालन करने में नाकाम रहने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिशानिर्देशों के मुताबिक आईसीएमआर ने घर जाकर नमूने एकत्र करने की भी अपील की है। यह संदिग्ध मामलों को लोगों के संपर्क में नहीं आने देने में मदद करेगा। उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक कुल 519 मामले सामने आये हैं, जिनमें 10 मामलों में संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह