लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उत्तर प्रदेश के इस जिले की चार मस्जिदों में पुलिस का सर्च अभियान, मिले 50 बाहरी जमाती, सभी को किया गया अलग

By भाषा | Updated: April 1, 2020 20:00 IST

उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले की चार मस्ज़िदों में बुधवार को दूसरे जनपदों के 50 जमाती मिले, जिन्हें पृथक रखने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने बताया कि बुधवार को जांच के दौरान जिले की चार मस्जिदों में 50 ऐसे लोग मिले जो अन्य जनपदों के निवासी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की चार मस्ज़िदों में बुधवार को दूसरे जनपदों के 50 जमाती मिले, जिन्हें पृथक रखने का निर्देश दिया गया है।जिलाधिकारी नितिन बंसल ने बताया कि बुधवार को जांच के दौरान जिले की चार मस्जिदों में 50 ऐसे लोग मिले जो अन्य जनपदों के निवासी हैं।

उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले की चार मस्ज़िदों में बुधवार को दूसरे जनपदों के 50 जमाती मिले, जिन्हें पृथक रखने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने बताया कि बुधवार को जांच के दौरान जिले की चार मस्जिदों में 50 ऐसे लोग मिले जो अन्य जनपदों के निवासी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर उनकी जांच कराई गई है तथा सभी को उन्हीं मस्जिदों में पृथक रखा गया गया है।

उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे भी बाहरी लोग हैं, जो किसी के घरों में रह रहे हैं। उन्हें भी उनके घरों में ही पृथक किया गया है और गृह स्वामी को निर्देश दिया गया है कि वे ऐसे लोगों को समाज में नहीं आने दें। जिलाधिकारी ने बताया कि 12-13 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात में शामिल होने के लिए गए दो युवकों का सत्यापन पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर कराया गया है।

परिजनों से उनका मोबाइल नम्बर लेकर सम्पर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि वे जमात खत्म होने के बाद भी अब तक घरों को नहीं लौटे हैं। उन्हें दिल्ली में ही पृथक रखा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि 12 मार्च के बाद विदेश यात्रा से लौटे 300 से अधिक लोगों को उनके घरों में पृथक रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित रूप से उनके सम्पर्क में है। उन्हें फिलहाल किसी प्रकार की समस्या नहीं है। इनमें से कुछ व्यक्तियों के पृथक रहने की अवधि समाप्त हो चुकी है। सभी को सख्ती से निर्देश दिया गया है कि वे अपने घरों में रहें तथा जरूरी सामग्री उन्हें फोन पर उपलब्ध कराई जा रही है।

बंसल ने बताया कि दूसरे प्रांतों से भारी संख्या में आने वाले श्रमिक वर्ग के लोगों को पृथक रखने के लिए 30 स्कूल व कालेजों को आश्रय स्थल के रूप में विकसित किया गया है। जिन लोगों में सर्दी, जुखाम, खांसी इत्यादि के लक्षण नहीं पाए गए हैं, उन्हें उनके घरों में ही रहने की अनुमति दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनसे लगातार सम्पर्क कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई समस्या होती है, तो उसे तत्काल जिला चिकित्सालय में बनाए गए पृथक वार्ड में आवश्यकतानुसार भर्ती करके उनके नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे।

इस बीच लॉकडाउन के दौरान आपूर्ति बाधित होने का हवाला देते हुए आवश्यक वस्तुओं को प्रशासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बेचे जाने के मामले में बुधवार को दो व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बंसल ने बताया कि इनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दुकानें सील की जा रही हैं। लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन की तरफ से सभी व्यापारियों से संकट की इस घड़ी में प्रशासन को सहयोग करने व निर्धारित मूल्य से अधिक पर सामान की बिक्री नहीं करने का अनुरोध किया गया था। इसके बावजूद बाजार में जमाखोरी व कीमतें अधिक लेने की शिकायतें मिल रही थीं।

उन्होंने बताया कि इस क्रम में नगर मजिस्ट्रेट को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया था। डीएम ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट ने उप जिलाधिकारी सदर वीर बहादुर यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम व सूचना विभाग के कर्मचारी अरुण सिंह के सहयोग से बुधवार को दो दुकानों पर भेष बदलकर खरीददारी की। हुलिया छिपाकर खरीददारी करने में दो दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर सामान बेचते पाए गए। इसके बाद दोनों दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन