लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: कश्मीर में एक और कोरोना मरीज की मौत, मरने वालों की संख्या 9 और संक्रमितों की हुई 780

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 7, 2020 17:36 IST

कोरोना संक्रमण से मरने वाला 32 साल का यह युवक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शीरिन बाग में उपचाराधीन पिता के साथ था।

Open in App
ठळक मुद्दे इसके साथ ही राज्य में कोरोना से संक्रमित मामलों की संख्या 780 हो गई है। कश्मीर में दिनोंदिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।

जम्मू: कश्मीर संभाग में आज वीरवार को कोरोना संक्रमण के कारण एक युवक की मौत हो गई। प्रदेश में संक्रमण से मरने वाले किसी युवा की यह पहली मौत है। इसी के साथ प्रदेश में मरने वालों की संख्या 9 हो गई है। वहीं यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ों भी 780 पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण से मरने वाला 32 साल का यह युवक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शीरिन बाग में उपचाराधीन पिता के साथ था।

वहीं प्रदेश में  35 और मामले सामने आए। इनमें 32 मामले कश्मीर और तीन मामले जम्मू संभाग के हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से संक्रमित मामलों की संख्या 780 हो गई है। कश्मीर में दिनोंदिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कल भी श्रीनगर से 11, अनंतनाग से 11, कुलगाम से 1, गांदरबल से 1, कुपवाड़ा से तीन और शोपियां से पांच मामले सामने आए।

वहीं, जम्मू शहर के गुढ़ा बख्शी नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला का पति और बेटा का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस परिवार के संपर्क में आने से उधमपुर के पंचेरी का युवक भी संक्रमित हो गया है। पंचेरी का युवक महिला के परिवार का ड्राइवर है। इन तीनों को महिला के साथ ही सीडी अस्पताल जम्मू के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इस बीच दो और लोग ठीक होकर अस्पताल से घर भेज दिए गए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया