लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 67, जानें कहां कितने मरीज

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 2, 2020 16:10 IST

जम्मू संभाग में आज सामने आए तीन पॉजीटिव मामले जीएमसी में गत दिनों संक्रमित पाए गए डाक्टर के ही परिजन है। 

Open in App
ठळक मुद्देऐसे में सेंटर में तैनात दूसरे कर्मचारियों में संक्रमण होने की आशंकता के चलते उन्हें भी क्वारंटाइन किया गया है।उसके पति में संक्रमण पाए जाने से पहले वह भी नियमित तौर पर प्राइमरी हेल्थ सेंटर जा रही थी।

जम्मू: जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से संक्रमित पांच और नए मामले सामने आए हैं। ये सभी जम्मू संभाग के हैं। इनमें जम्मू जिले से तीन जबकि उधमपुर जिले के दो लोग शामिल है। इन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। 

इनमें 50 मामले कश्मीर संभाग से जबकि 17 मामले जम्मू संभाग से हैं। इससे पहले गत बुधवार को कश्मीर संभाग में सात संक्रमित मामले सामने आए थे।

मिली जानकारी के अनुसार जम्मू संभाग में आज सामने आए तीन पॉजीटिव मामले जीएमसी में गत दिनों संक्रमित पाए गए डाक्टर के ही परिजन है। 

चिंता की बात यह है कि संक्रमित डॉक्टर की पत्नी भी डॉक्टर है और वह मजालता तहसील के थियाल प्राइमरी हेल्थ सेंटर में तैनात है। उसके पति में संक्रमण पाए जाने से पहले वह भी नियमित तौर पर प्राइमरी हेल्थ सेंटर जा रही थी। ऐसे में सेंटर में तैनात दूसरे कर्मचारियों में संक्रमण होने की आशंकता के चलते उन्हें भी क्वारंटाइन किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा