लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी से मारे गए लोगों का धर्म कोई भी हो, उनका शवदाह किया जाएगा: बीएमसी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2020 20:16 IST

पुणे में कोरोना वायरस से 52 वर्षीय एक व्यक्ति की सोमवार को मौत के साथ ही महाराष्ट्र में संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी ।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को 12 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पु्ष्टि होने के बाद राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 215 हो गई। पांच पुणे से, तीन मुंबई से, दो नागपुर से और एक-एक मरीज कोल्हापुर और नासिक से है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने कहा कि  कोविड-19 से मारे गए लोगों का धर्म कोई भी हो, उनका शवदाह किया जाएगा। पुणे में कोरोना वायरस से 52 वर्षीय एक व्यक्ति की सोमवार को मौत के साथ ही महाराष्ट्र में संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी। एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति मधुमेह और उच्च रक्तचाप की समस्या से पीड़ित था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘22 मार्च को व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। पुणे में एक अस्पताल में सोमवार को उनकी मौत हो गयी। ’’ पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने बताया कि व्यक्ति को दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था । सोमवार को कई अंगों के काम करना बंद करने के बाद उनकी मौत हो गयी। भा

महाराष्ट्र में सोमवार को 12 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पु्ष्टि होने के बाद राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 215 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 12 नये मरीजों में से पांच पुणे से, तीन मुंबई से, दो नागपुर से और एक-एक मरीज कोल्हापुर और नासिक से है। राज्य में अब तक कोविड-19 के आठ मरीजों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी