लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गाजियाबाद के इन 13 क्षेत्रों को 15 अप्रैल तक किया गया है पूरी तरह सील, देखें लिस्ट

By सुमित राय | Updated: April 8, 2020 19:52 IST

यूपी के 15 जिलों में गाजियाबाद भी शामिल है, जहां 13 कोरोना हॉटस्पॉट को चिन्हित किया गया है और 15 अप्रैल तक सील करने का निर्देश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सरकार ने 15 जिलों के 104 कोरोना हॉटस्पॉट को 15 अप्रैल तक सील करने का आदेश दिया है। कोरोना संक्रमण के छह या उससे अधिक मामलों वाले जिलों के सर्वाधिक प्रभावित इलाकों/क्षेत्रों को सील किया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 15 जिलों के 104 कोरोना हॉटस्पॉट को 15 अप्रैल तक सील करने का आदेश दिया है। यूपी सरकार ने संक्रमण के छह या उससे अधिक मामलों वाले 15 जिलों के सर्वाधिक प्रभावित इलाकों/क्षेत्रों को सील करने का फैसला किया है।

गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बुधवार को बताया, 'उत्तर प्रदेश में 15 ऐसे जिले हैं जहां कोविड-19 के छह या उससे ज्यादा मामले आए हैं। इन सभी जिलों में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षत्रों को आगामी 15 अप्रैल तक के लिए सील किया जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि इन 15 जिलों— आगरा में 22 , गाजियाबाद में 13, गौतमबुद्धनगर में 12, कानपुर में 12, वाराणसी में 4, शामली में 3, मेरठ में 7, बरेली में 1, बुलंदशहर में 3, बस्ती में 3, फिरोज़ाबाद में 3, सहारनपुर में 4, महाराजगंज में 4, सीतापुर में 1 और लखनऊ में 8 बड़े और 4 छोटे हॉटस्पॉट हैं।

यूपी सरकार की इस लिस्ट में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित गाजियाबाद भी उन जिलों में शामिल है, जिन्हें सील करने का आदेश दिया गया है। गाजियाबाद में 13 हॉटस्पॉट केंद्र हैं, जिन्हें 15 अप्रैल तक सील किया गया है।

1. नंदग्राम मस्जिद एरिया2. बी 77 / जी -5, शालीमार एक्सटेंशन - 23. सेवियर सोसाइटी, मोगन नगर4. पडोस गांव5. वसुंधरा सेक्टर 2-बी6. औक्सी होम सोसाइटी, भोपुरा7. नारायणपुर एरिया, लोनी8. मसूरी, राजापुर9. कौशाम्बी में 1 सोसाइटी10. वैशाली सेक्टर 6 में 1 सोसाइटी11. केडीपी सोसाइटी, राज नगर एक्सटेंशन12. इंद्रपुरम शिप्रा सनसिटी

प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया, ‘‘सील होने वाले क्षेत्रों/जगहों में सिर्फ चिकित्सा से जुड़े वाहन ही जा सकेंगे। इसके अलावा किसी भी तरह की गतिविधि की इजाजत नहीं दी जाएगी।’’ यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के आधार पर लिया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसउत्तर प्रदेशगाज़ियाबादसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?