लाइव न्यूज़ :

Coronavirus outbreak in India: जनता कर्फ्यू के दौरान दिल्ली में नहीं चलेंगे आटो रिक्शा, टैक्सी

By भाषा | Updated: March 21, 2020 17:36 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे कोरोना वायरस से उपजी महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहायता मिलेगी। मोदी ने ट्वीट किया, “इस कदम से कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई को नई ताकत मिलेगी।”

Open in App
ठळक मुद्देजनता कर्फ्यू के दौरान दिल्ली में नहीं चलेंगे आटो रिक्शा, टैक्सीकोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री ने ‘जनता’ कर्फ्यू का आह्वान किया है

नयी दिल्ली: कोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘जनता’ कर्फ्यू के आह्वान का समर्थन करते हुए कई परिवहन संघ ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में ऑटो रिक्शा और टैक्सी नहीं चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ, दिल्ली प्रदेश टैक्सी संघ, दिल्ली ऑटो टैक्सी परिवहन कांग्रेस संघ और दिल्ली टैक्सी पर्यटक परिवहन संघ ने रविवार को सुबह सात बजे से रात दस बजे तक कर्फ्यू में भाग लेने का फैसला लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे कोरोना वायरस से उपजी महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहायता मिलेगी। मोदी ने ट्वीट किया, “इस कदम से कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई को नई ताकत मिलेगी।” दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सभी संघ कर्फ्यू में हिस्सा लेंगे।

सोनी ने कहा, “हमने दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ और दिल्ली प्रदेश टैक्सी संघ समेत अपने सभी सदस्यों से रविवार को अपने वाहन बाहर न निकालने की अपील की है।” उन्होंने कहा कि विषाणु के संक्रमण को फैलने से रोकना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और लोगों को इस बाबत सरकार के प्रयास में योगदान देना चाहिए।

दिल्ली टैक्सी पर्यटक परिवहन संघ के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि उनका संघ कर्फ्यू का स्वागत करता है क्योंकि इससे विषाणु को फैलने से रोकने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू को 31 मार्च तक बढ़ा देना चाहिए। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं