लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के 3 नए मामलों की पुष्टि, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 78

By भाषा | Updated: April 4, 2020 17:01 IST

पुलवामा में सात, श्रीनगर में पांच, बांदीपोरा और बडगाम में चार-चार, शोपियां में दो, कश्मीर के गांदरबल और बारामुला में एक-एक, राजौरी में पांच, जम्मू में चार और जम्मू के उधमपुर जिले में एक है। 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में कुल 34 प्रमुख संक्रमण स्थानों की पहचान की गई है।इसके साथ निगरानी में रखे गए संदिग्ध रोगियों की तादाद बढ़कर 23,000 से अधिक हो गई है।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के तीन और मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रधान सचिव (सूचना एवं योजना) रोहित कंसल ने ट्वीट किया, “ ऊधमपुर जिले के नारसू गांव में कोरोना वायरस के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है। ये सभी विदेश यात्रा से लौटे संक्रमित मरीज के संपर्क में में आए थे।”

इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या 78 पहुंच गई है। कश्मीर संभाग में 57 और जम्मू में 21 मामले सामने आए हैं। अब तक इस संक्रमण से कश्मीर संभाग के दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ निगरानी में रखे गए संदिग्ध रोगियों की तादाद बढ़कर 23,000 से अधिक हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक 1,218 लोगों की जांच की जा चुकी है। जम्मू-कश्मीर में कुल 34 प्रमुख संक्रमण स्थानों की पहचान की गई है। इनमें पुलवामा में सात, श्रीनगर में पांच, बांदीपोरा और बडगाम में चार-चार, शोपियां में दो, कश्मीर के गांदरबल और बारामुला में एक-एक, राजौरी में पांच, जम्मू में चार और जम्मू के उधमपुर जिले में एक है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया