लाइव न्यूज़ :

Delhi Coronavirus Breaking: वायरस से गहराया संकट, सफदरजंग अस्पताल के दो डॉक्टर कोविड-19 पॉजिटिव, मचा हड़कंप

By गुणातीत ओझा | Updated: April 1, 2020 16:04 IST

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के दो रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक डॉक्टर कोविड-19 यूनिट में पोस्टेड थे, दूसरी संक्रमित पाई गई महिला डॉक्टर बॉयो केमेस्ट्री डिपार्टमेंट थर्ड ईयर की छात्रा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के दो डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित, दोनों को किया गया पृथकइससे पहले दिल्ली के ही दो मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टरों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम में लगे डॉक्टरों की जान पर बन आई है। संक्रमित लोगों के इलाज के दौरान वे पल-पल वायरस से संक्रमित होने के खौफ में जीने को मजबूर हैं। दिल्ली में अब तक कई डॉक्टरों के संक्रमित होने का मामला सामने आ चुका है। ताजा मामला सफदरजंग अस्पताल का है। एएनआई न्यूज एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि सफदरजंग अस्पताल के दो रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक डॉक्टर कोविड-19 यूनिट में पोस्टेड थे, दूसरी संक्रमित पाई गई महिला डॉक्टर बॉयो केमेस्ट्री डिपार्टमेंट थर्ड ईयर की छात्रा है। महिला डॉक्टर के साथ काम करने वालों ने बताया कि वह पिछले दिनों विदेश यात्रा से लौटी थी।

इससे पहले दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर में कोरोना वायरय संक्रमण पाया गया था। उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर इलाके के मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इस इलाके में प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस में कहा गया है कि जो भी मरीज या लोग 12 मार्च से 20 मार्च के बीच इस मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कराने आए हो वो अगले 15 दिन तक अपने घर में ही क्वॉरेंटाइन रहें।

दूसरा मामला मौजपुर के मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर से जुड़ा है। डॉक्टर का कोविड-19 रिजल्ट पॉजिटिव आने के बाद 800 लोगों को पृथक किया गया था। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि डॉक्टर की पत्नी और बेटी भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। अधिकारी ने बताया था, ‘‘12 मार्च से 18 मार्च के बीच जो लोग क्लीनिक में आए या डॉक्टर के संपर्क में आए उन सभी को पृथक इकाई में रखा गया है।’’ मौजपुर के मोहनपुरी इलाके में तब से क्लीनिक को बंद कर दिया गया है और उसे सेनेटाइज किया गया है।

डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली का सरकारी अस्पताल बंद

दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान को एक डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद एक दिन के लिये बंद कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार सरकार द्वारा संचालित इस संस्थान को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है, इसलिये इसे एक दिन के लिये बंद किया गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया डॉक्टर इसी संस्थान में काम करता है। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 23 नये मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 120 हो गई।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?